एक्सप्लोरर

'शरद पवार के करीबी जयंत पाटिल थामेंगे अजित पवार गुट का दामन', इस नेता के दावे से आया सियासी तूफान

Jayant Patil News: महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के एनसीपी नेता ने चौंका देने वाला दावा किया है. धर्मराव आत्राम ने कहा कि, "जयंत पाटिल एनसीपी में शामिल होंगे."

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद शरद पवार गुट और अजित पवार खेमे के नेताओं को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अजित पवार की एनसीपी ने एक बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग में धर्मराव बाबा आत्राम शामिल नहीं हुए थे.

मुंबई तक के अनुसार आत्राम ने खुद कहा है कि वे "अजित पवार के साथ रहेंगे और शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल अजित पवार का नेतृत्व स्वीकार कर इस गुट में शामिल होंगे."

हालांकि, महाराष्ट्र की सियासी हलचल के बीच शरद पवार के करीबी जयंत पाटिल ने एक दिन पहले ये दावा किया था कि अजित पवार गुट के कई विधायक एनसीपी शरद पवार गुट के संपर्क में हैं. जयंत पाटिल ने कहा कि "बहुत सारे लोग जो पार्टी छोड़कर गए थे वो उनसे संपर्क में हैं. 9 जून के बाद पार्टी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा." कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में अजित पवार के एनसीपी गुट के करीब 10-15 विधायक शरद पवार खेमे के संपर्क में हैं.

हालांकि शरद पवार गुट के इस दावे को अजित पवार खेमे ने नकार दिया है. एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने दावा किया कि उनकी पार्टी का कोई भी विधायक शरद पवार के पक्ष में जाने की योजना नहीं बना रहा है. 

तटकरे ने कहा, "आज हमने सभी विधायकों को लोकसभा चुनाव और अधिक सीटें जीतने के कारणों पर चर्चा करने के लिए बुलाया है. हमारी तरफ से कोई भी विधायक कहीं नहीं जा रहा है. इसके बजाय शरद पवार गुट के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं."

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में शरद पवार के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक शरद पवार के गुट की ओर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, BJP को हराने के लिए बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget