एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर पर सांसद संजय राउत बोले- 'जिस समय PM के ऊपर फूल बरसाए जा रहे थे उस समय...'

Jammu-Kashmir News: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर पर बड़ा बयान सामने आया है. राउत ने कहा, 'इससे ये साफ होता है कि जम्मू-कश्मीर में हालात ठीक नहीं हैं.'

Sanjay Raut on Jammu-Kashmir Encounter: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत का जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर पर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, जिस तरह से आतंकी घटनाएं हो रही है उससे ये साफ होता है कि जम्मू-कश्मीर में हालात ठीक नहीं हैं. जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार होनी चाहिए. जिस समय PM के ऊपर फूल बरसाए जा रहे थे उस समय आतंकी हमारे जवानों पर गोलियां बरसा रहे थे जिसमें 3 वरिष्ठ अधिकारी शहीद हो गए... आप किस खुशी में फूल बरसा रहे हैं? क्या आपको यह सब देखकर दुख नहीं होता? आपकी तरफ से कोई बयान तक नहीं आया है.

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला
संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये हमेशा होता है जब भी जम्मू-कश्मीर में इस प्रकार का टेरिरिस्ट अटैक होता है तो प्रधानमंत्री एक तो किसी जिम कॉर्बेट जैसे जंगल में शूटिंग करते हुए दिखते हैं या किसी प्रकार का उत्सव मनाते हुए दिखते हैं या किसी रोड सभा में दिखते हैं. ये हमारे देश का दुर्भाग्य है. जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की मजबूत सरकार बननी चाहिए, लोगों की सरकार बननी चाहिए. लेकिन चार साल हो गए इलेक्शन क्यों नहीं हो रहे हैं. ये सवाल लोगों के मन में हैं.'

जम्मू-कश्मीर में क्या हुआ?
13 सितंबर को अनंतनाग जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान तीन अधिकारी शहीद हो गए, जिनमें से दो सेना के और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी थे. मंगलवार को राजौरी में शुरू किए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है. सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम, जिसमें सेना और पुलिस के जवान शामिल थे, दोपहर में अनंतनाग के कोकेरनाग क्षेत्र के गडूल गांव में आतंकवादियों की भारी गोलीबारी का शिकार हो गए. जो अधिकारी शहीद हुए उनकी पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मनोज जारंगे ने 17 दिन बाद खत्म किया अनशन, सीएम शिंदे ने पिलाया जूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget