एक्सप्लोरर

Maharashtra News: उद्धव के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- देश को प्रधानमंत्री शिव सेना होता अगर....

संजय राउत का कहना है कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में बीजेपी को नीचे से उठाकर सबसे ऊपर बिठा दिया. उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना उस दौरान चुनाव लड़ती तो देश को शिवसेना का प्रधानमंत्री मिलता. 

Maharashtra News: मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अब संजय राउत का एक बड़ा बयान सामने आया है. संजय राउत का कहना है कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में बीजेपी को नीचे से उठाकर सबसे ऊपर बिठा दिया. उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना उस दौरान चुनाव लड़ती तो देश को शिवसेना का प्रधानमंत्री मिलता. 

उन्होंने कहा, ''हमने महाराष्ट्र में बीजेपी को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है. बाबरी के समय पूरे उत्तर भारत में शिव सेना की लहर थी. यदि हमने उस समय चुनाव लड़े होते तो देश को शिव सेना का प्रधानमंत्री मिलता. लेकिन हमने उनके (बीजेपी) के लिए ये छोड़ दिया.''

यहां बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बयान दिया था कि बीजेपी ने राजनीतिक सुविधा के अनुसार हिंदुत्व का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि एनडीए अब कमजोर पड़ गया है. इसमें से अकाली दल एवं शिवसेना जैसे पुराने सहयोगी बाहर निकल गए हैं. 

उन्होंने कहा, ''शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठजोड़ किया था क्योंकि वह हिंदुत्व के लिए सत्ता चाहती थी. शिवसेना ने सत्ता की खातिर कभी हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया.'' उन्होंने कहा, ''शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बल्कि बीजेपी को छोड़ दिया. मैं मानता हूं कि बीजेपी का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए है. ’’ उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन में जो 25 साल निकाले वह ‘बर्बाद’ चले गए.

बीजेपी लगातार कर रही पलटवार

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद से ही बीजेपी लगातार शिव सेना पर पलटवार करती दिख रही है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनकी पार्टी (शिवसेना) का जन्म उस समय नहीं हुआ था, जब मुंबई में बीजेपी के पार्षद थे. जब तक वे हमारे साथ थे, नंबर 1 या नंबर 2 पार्टी हुआ करते थे लेकिन अब नंबर 4 पर हैं."

उन्होंने कहा, ''मैं शिवसेना को चुनौति देता हूं कि वो जिन सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ बैठे हैं उनसे बाला साहेब ठाकरे के लिए एक ट्वीट ही करवा कर दिखा दें. शिव सेना राम मंदिर मुवमेंट के दौरान केवल भाषण दे रही थी. वह हम थे जिन्होंने इस दौरान गोलियां और लाठियां खाई थी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget