एक्सप्लोरर

FIR दर्ज होने पर ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की पहली प्रतिक्रिया, 'न्यायपालिका अपना काम...'

IAS Pooja Khedkar News: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने FIR दर्ज होने पर बयान दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाई.

IAS Pooja Khedkar Reaction On FIR: विवादास्पद ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने यूपीएससी की ओर से कार्रवाई किए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खेडकर ने आयोग की ओर से उनके खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी से प्रयास करने के लिए अपनी पहचान को गलत तरीके से पेश करने के लिए FIR दर्ज किए जाने पर कहा, ''न्यायपालिका अपना काम करेगी, जो भी होगा, मैं उसका जवाब दूंगी.''

आईएएस पूजा खेडकर पर दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. इन पर आरोप है कि खेडकर ने नाम, सिग्नेचर, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाई और फिर परीक्षा में बैठी थीं. 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक UPSC ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा खेडकर के कदाचार की विस्तार से और गहन जांच की है. 

आयोग के मुताबिक इस जांच से यह पता चला है कि उन्होंने नाम, पिता और माता का नाम, तस्वीर या हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से अधिक धोखाधड़ी से लाभ उठाया.

यूपीएससी का कहना है कि इसलिए, आयोग ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इसके तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर आपराधिक अभियोजन शामिल है. इसके अलावा सिविल सेवा में उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस (एससीएन) भी जारी किया गया है.

सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार उसे भविष्य की परीक्षाओं या चयनों से प्रतिबंधित किया गया है. यूपीएससी की ओर से ये साफ तौर से कहा गया है कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने के लिए सभी कर्तव्यों का सख्ती से पालन करता है.

इससे पहले विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी की ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई थी. उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था. 

ये भी पढ़ें:

रेवास बंदरगाह पर 33 हजार लीटर डीजल की तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार, अरब सागर में करता थे स्मगलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget