एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने संभाला कार्यभार, 'मैं मुख्यमंत्री, सांसद या विधायक...'

Harshwardhan Sapkal News: महाराष्ट्र कांग्रेस के नए चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बीजेपी वास्तव में कमजोर है. अगर वो मजबूत होती को शिवसेना और एनसीपी को साथ नहीं लेती.

महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार (18 फरवरी) को अपना कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने कहा कि हम राज्य में पार्टी को मजबूत करेंगे और सत्ता में कांग्रेस की वापसी के लिए काम करेंगे. उन्होंने साफ किया वो किसी दूसरे पद के लिए दावेदारी नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री, सांसद या विधायक नहीं बनना चाहते हैं.

बिना प्रयास करे सफल नहीं होंगे- सपकाल

हर्षवर्धन सपकाल पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख नाना पटोले से पदभार संभालने के बाद एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नेताओं से भी सहयोग मांगा. उन्होंने कहा, “अगर हम प्रयास नहीं करेंगे, तो हम सफल नहीं होंगे.”

'बीजेपी वास्तव में कमजोर है'

सपकाल ने महाराष्ट्र में एक करोड़ सदस्य बनाने के अभियान और सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी वास्तव में कमजोर है.

सपकाल ने कहा, “अगर वह (बीजेपी) सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो उसे शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को तोड़कर और कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में लाने की क्या जरूरत थी.” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के पुनर्निर्माण के लिए ईमानदार और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता चाहिए.

'कांग्रेस का कोई नेता मुख्यमंत्री...'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला से कहना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री समेत किसी अन्य पद के लिए दावेदारी नहीं करूंगा. मैं मुख्यमंत्री, सांसद या विधायक नहीं बनना चाहता. मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा कि कांग्रेस सत्ता में लौटे और कांग्रेस का कोई नेता मुख्यमंत्री बने.” उन्होंने कहा कि वह भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला इकाई प्रमुखों, पदाधिकारियों और अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.

क्या बोले पृथ्वीराज चव्हाण?

वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सपकाल में पार्टी को मुश्किल समय में भी आगे ले जाने का दृढ़ संकल्प है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “स्थानीय निकाय चुनावों में हमारे पास पासा पलटने का अच्छा अवसर है. सपकाल, राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं.’’

मस्जिद में लाउडस्पीकर को लेकर बोले BJP नेता नितेश राणे, 'क्या ये पाकिस्तान है, हम ऐसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget