एक्सप्लोरर

Maharashtra: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में 12 लोगों की गई जान, नौ की डूबने से मौत

Ganesh Idol Immersion: महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में गुरुवार को गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान हुए हादसों में कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में गणपति प्रतिमा विसर्जन (Ganesh Idol Immersion) के दौरान कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 9 लोगों की मौत डूबने से हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भगवान गणेश (Lord Ganesha) की प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत गुरुवार को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के अवसर पर हुई. 10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के समापन दिवस को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है.

एक अधिकारी ने बताया कि नासिक के पंचवटी में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि नासिक रोड इलाके में भी तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई. उन्होंने बताया कि सतारा के उम्बराज, नांदेड़ के वजीराबाद और मुंबई के समीप रायगढ़ के करजात में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारी के मुताबिक, राज्य के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में एक टेम्पो ने मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ.

मुंबई में विसर्जन के दौरान एक किशोर की मौत
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 17 वर्षीय लड़की और टेम्पो चालक की मौत हो गई. वहीं, राजधानी मुंबई के पश्चिमी हिस्से के जुहू में गुरुवार को विसर्जन के बीच तट से 16 साल के किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन पास के नगर निकाय संचालित कूपर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया था.

मुंबई में हजारों प्रतिमाओं का विसर्जन
मुंबई में गुरुवार को 20 हजार से अधिक प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया. बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि इनमें घरों में स्थापित की गईं 18,772, सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गईं 1019 प्रतिमाएं थीं. इसके अलावा देवी गौरी की 304 प्रतिमाओं का भी विसर्जन गुरुवार को किया गया.

ये भी पढे़ं-  'महाराष्ट्र में कर दी गई लोकतंत्र की हत्या, 1 साल से संविधान के खिलाफ चल रही सरकार, संजय राउत का राहुल नार्वेकर पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget