एक्सप्लोरर

G N Saibaba: बॉम्बे हाई कोर्ट ने डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी किया, उम्रकैद की सजा भी रद्द

Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी कर दिया है.

माओवादी लिंक मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी कर दिया और उनकी उम्रकैद की सजा को रद्द कर दिया है. आज (मंगलवार) को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत माओवादी समूहों के साथ संबंध का आरोप लगाने वाले एक मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और पांच अन्य की सजा को पलट दिया है. जस्टिस विनय जोशी और वाल्मिकी एसए मेनेजेस ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. जीएन साईबाबा और उनके सह-आरोपियों को 2014 में माओवादी गुटों से जुड़े होने और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

इन्हें किया गया वरी
जीएन साईबाबा, हेम मिश्रा, महेश तिर्की, विजय तिर्की, नारायण सांगलीकर, प्रशांत राही और पांडु नरोटे (मृतक) को माओवादी लिंक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने बरी कर दिया है.

क्या सुप्रीम कोर्ट जाएगा सरकारी पक्ष?
संभावना जताई जा रही है कि सरकारी पक्ष इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगा. इस संबंध में सरकारी पक्ष के वकील संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं. जीएन साईं बाबा फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में हैं. जीएन साईं बाबा और पांच अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट ने इन आरोपियों को 50 हजार के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है. कोर्ट का यह फैसला राज्य सरकार और पुलिस बल के लिए बड़ा झटका है. 

कौन हैं जीएन साईबाबा?
जीएन साईबाबा, जिन्हें गोकरकोंडा नागा साईबाबा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय विद्वान, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं. वह एक पूर्व सहायक प्रोफेसर थे और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं. साईबाबा का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के एक कस्बे अमलापुरम में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था. पोलियो के कारण वह पांच साल की उम्र से व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: BJP के 'मोदी का परिवार' पर संजय राउत का तंज, 'जो आपके लिए झूठे काम कर रहे हैं वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget