एक्सप्लोरर

Satara Forest Ranger: गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई मामले को लेकर आदित्य ठाकरे सख्त, दिया ये बयान

महाराष्ट्र के सतारा में गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. महिला आयोग के बाद राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस मामले में सख्ती बरतने का आदेश दिया है.

Satara Forest Ranger: महाराष्ट्र के सतारा में गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. महिला आयोग के बाद राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस मामले में सख्ती बरतने का आदेश दिया है. आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’’

बता दें कि सतारा के पलसावड़े में तीन महीने की गर्भवती महिला वन रेंजर की कथिततौर पर पिटाई का मामला सामने आया था. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार बंसल ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जिस महिला वन रक्षक की पिटाई की, वह तीन महीने की गर्भवती है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बंसल ने कहा, ‘‘महिला वन रक्षक गर्भवती है, लिहाजा उसके भ्रूण की चिकित्सकीय जांच की जाएगी. अगर भ्रूण को किसी तरह का नुकसान पहुंचा होगा तो आरोपियों पर संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी.’’

पीड़ित महिला ने सरपंच पर लगाए कई आरोप

इस पूरे मामलो को लेकर पीड़ित महिला ने पूर्व सरपंच पर पैसे मांगने व धमकाने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का नाम सिंधु सनर है. महिला फॉरेस्ट रेंजर ने बताया, ''3 महीने पहले मैंने वहां ज्वाइन किया है, मेरी ज्वाइनिंग के बाद से ही पूर्व सरपंच मुझे धमकी देते थे, मुझसे पैसे मांगते थे. काम से लौटते समय उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, मेरे पति को चप्पलों से पीटा.'' यहां बता दें कि ये घटना 19 जनवरी की है. घटना के सामने आते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला 

सतारा की एएसपी अर्चना दलाल ने इस मामले को लेकर कहा, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों पर आईपीसी की धारा 352, 353 व 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. संयुक्त वन अध्यक्ष और उनकी पत्नी  पर 2 वन रक्षकों की पिटाई को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें

Satara Forest Ranger : सतारा में गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Maharashtra School Opening: महाराष्ट्र में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, 24 जनवरी से इन बच्चों के लिए खुल जाएंगे स्कूल

Maharashtra: महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनावों में जालना की तीन नगर पंचायतों में एनसीपी और कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget