एक्सप्लोरर

'एक तरफ पीएम मोदी तरह-तरह की गारंटी दे रहे, दूसरी तरफ...', किसान आंदोलन पर क्या बोले शरद पवार?

Farmers Protest: पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने किसान आंदोलन के मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्र सरकार की गारंटियों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

Maharashtra News: 'दिल्ली चलो' का नारा दे रहे किसानों का आंदोलन जारी है. इस समय हजारों की संख्या में किसान दिल्ली-हरियाणा के शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर डटे हैं. इस मसले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार (Sharad Pawar) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार (21 फरवरी) को कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को तरह-तरह की ‘गारंटी’ दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ किसान बढ़ते कर्ज के कारण सुसाइड कर रहे हैं. 

पुणे के अंबेगांव तहसील के मंचर में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि देश में किसान कठिनाई का सामना कर रहे हैं. वे कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिलता. कृषि में जितना लागत लगता है उतनी आय नहीं होती जिस वजह से किसान कर्ज में दब जाते हैं और इस हालात के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते हैं. यह परिस्थिति देश में बनी हुई है. शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि अखबारों और टेलीविजन चैनल विज्ञापन से भरे हुए हैं जहां पीएम मोदी किसानों को विभिन्न गारंटी जैसे कि उत्पाद के लिए अच्छी कीमत और बाजार देते दिख रहे हैं. राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ 'मोदी की गारंटी' है लेकिन दूसरी तरफ कोई (किसान) खुदकुशी कर रहा है.

दिलीप वल्से पाटिल की वफादारी पर उठाए सवाल
एनसीपी नेता दिलीप वल्से पाटिल पर निशाना साधते हुए शरद पवार ने कहा कि पहले की पीढ़ी के नेता अपनी पार्टी के प्रति वफादार होते थे और अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करते थे लेकिन अब वह बात नहीं है. वल्से पाटिल कभी शरद पवार के भरोसेमंद सहयोगी हुआ करते थे  लेकिन वह एनसीपी के उन नेताओं में हैं जिन्होंने अजित पवार के साथ मिलकर पिछले साल बगावत कर दी थी. शरद पवार ने कहा कि आज के समय के नेता अपनी ही पार्टी से कोई वफादारी नहीं दिखाते, उनसे मतदाताओं के प्रति वफादार होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-  Money Laundering Case​: उद्धव गुट के पूर्व सांसद अनिल देसाई के पीए पर ED की कार्रवाई, इस मामले में दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget