एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश के बीच सीएम एकनाथ शिंदे की लोगों से अपील, 'जरूरी हो तो ही...'

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगे के लिए भी चेतावनी जारी की है. भारी बारिश की वजह से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.

Mumbai Rains: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि  जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. सीएम ने कहा, ''मुंबई में हर जगह भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़क पर जाम लग गया है और रेलवे लाइन पर भी यातायात प्रभावित है.''

सीएम ने कहा, ''रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. मैंने सभी आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. मैं मुंबई नगर निगम, पुलिस प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं से सहयोग करने की अपील कर रहा हूं.''

स्कूल बंद

अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर रेल की पटरियों के पानी में डूब जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं.

बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने बारिश से बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर सभी बीएमसी स्कूलों, सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है.

 मुंबई के कई इलाकों में रात भर में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार को ठाणे जिले में 65 मिलीमीटर बारिश हुई है.

अजित पवार ने क्या कहा?

वहीं उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंबई में कल रात छह घंटे में 300 मिमी बारिश हुई. यह मुंबई की वार्षिक बारिश का 10 फीसदी है. भारत और दुनिया भर के शहरों की तरह, मुंबई भी जलवायु परिवर्तन से पीड़ित है. हमें जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में होने वाली पर्यावरणीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुंबई और महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चाहिए.

अजित पवार ने कहा, ''हमें साल के 365 दिन सूखा, बाढ़, तूफान का सामना करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए. साथ ही हमें ऐसी समस्याओं से बचने का भी प्रयास करना चाहिए.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget