एक्सप्लोरर

सलमान खान से मिलने के बाद CM शिंदे की दो टूक, 'मिट्टी में मिला देंगे...'

Salman Khan House Firing: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग पर कहा कि मुंबई में पूरी तरह से अंडरवर्ल्ड ख़त्म हो गया है. यहां पर किसी की दादागिरी नहीं चलेगी.

Eknath Shinde on Salman Khan: मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला गरमाया हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फिल्म अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की है. बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मिलने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने फायरिंग मामले में गंभीरता से जांच का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा है कि सरकार पूरी तरह से सलमान खान और उनके परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने इस मामले में शामिल गैंग को खत्म करने की चेतावनी भी दी. 

बॉलीवुड फिल्म स्टार सलमान खान से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हमने सलमान खान जी को कहा है कि हमारी पूरी सरकार उनके साथ है. हम इस केस में पूरी जड़ तक जाएंगे. आगे ऐसी कोई घटना ना हो उसकी भी हमारी जिम्मेदारी रहेगी.''

फायरिंग में शामिल गैंग को मिट्टी में मिला देंगे- शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ''मुंबई में पूरी तरह से अंडरवर्ल्ड ख़त्म हो गया है. यहां पर किसी की दादागिरी नहीं चलेगी. अभिनेता सलमान खान को पूरी सुरक्षा दे रहे हैं और उनके पूरे परिवार को भी सुरक्षा दे रहे हैं. जिस किसी ने भी यह किया है, हम उनके गैंग को मिट्टी में मिला देंगे.''

सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

बता दें कि मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार (14 अप्रैल) को सुबह में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. फायरिंग की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है. 

महाराष्ट्र के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के दौरान कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने बाइक के मालिक से पुलिस पूछताछ की थी. पुलिस के मुताबिक हमलावर मोटरसाइकिल को सलमान के घर से करीब 1 किमी दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास छोड़कर भागे थे. बता दें कि पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की हैं और उनमें से कुछ को बिहार, राजस्थान और दिल्ली भी भेजा गया.

ये भी पढ़ें: MH Lok Sabha Election: मायावती को बड़ा झटका, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए BSP के दो बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget