एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'मुझे हल्के में मत लेना, मेरा इशारा जिनको समझना है वो...'

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं और देवेन्द्र फडणवीस जी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही थी तो 232 सीटें आई हैं और इसलिए मुझे हल्के में मत लेना.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में बड़ा बयान दे दिया. शिंदे ने साल 2022 में सरकार बदलने की घटना का भी जिक्र किया. इसके साथ ही शरद पवार की ओर से 'महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव' पुरस्कार दिए जाने पर विरोधियों की आलोचना का भी उन्होंने जवाब दिया.

'जब ​​मुझे हल्के में लिया गया तो...'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं लेकिन मुझे बालासाहेब और दिघे साहेब के कार्यकर्ता के रूप में देखा जाना चाहिए. जब ​​मुझे हल्के में लिया गया, तो मैंने 2022 में टांगा पलटी कर दिया, सरकार को बदल दिया. हमने वहां पर आम लोगों के मन की सरकार को लाया. लोग जो चाहते थे, डबल इंजन की सरकार चली.'' 

मेरा इशारा जिनको समझना है वो समझ लें- एकनाथ शिंदे

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने आगे कहा, ''मैंने उस वक्त विधानसभा के भाषण में कहा था कि मैं और देवेन्द्र फडणवीस जी 200 से ज्यादा सीटें लाऊंगा तो 232 सीटें आई हैं और इसलिए मुझे हल्के में मत लेना. मेरा इशारा जिनको समझना है वो समझ लें. मैं अपना काम करते रहूंगा. ये रोज आरोप लगा रहे हैं." 

शरद पवार साहब का भी अपमान किया गया- एकनाथ शिंदे

उन्होंने ये भी कहा, ''शरद पवार साहब ने मुझे पुरस्कार दिया. एक मराठी मानुष ने एक मराठी को 'महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव' पुरस्कार दिया. महापराक्रमी महादजी शिंदे एक बहुत बड़े योद्धा थे. उनके नाम से मेरे जैसे कार्यकर्ता को पुरस्कार दिया गया, उस पर भी कितनी जलन हो गई. कितने जलोगे, एक दिन तो जलकर खाक हो जाओगे. उस वक्त शरद पवार साहब का भी अपमान किया गया, जिन्होंने उनको मुख्यमंत्री बनाया था.

महादजी शिंदे के वंशजों का भी अपमान किया गया-शिंदे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''साहित्यिक लोगों को दलाल कहकर उनका भी अपमान किया गया. महादजी शिंदे के वंशजों का भी अपमान किया. मेरा तो अपमान छोड़ो, उसमें अमित शाह जी का भी नाम जोड़ा गया. ये सब क्या चल रहा है? ये सुधरेंगे या नहीं. मैं अभी भी कहता हूं कि मुझ पर कितना भी आरोप लगाओ, कितनी भी गालियां दो लेकिन जबतक महाराष्ट्र की पूरी जनता हमारे साथ है तबतक मुझे कोई चिंता नहीं है.''  

'आप पतली, स्मार्ट और...’, कोर्ट ने कहा- रात में किसी अनजान महिला को ऐसे मैसेज भेजना अश्लीलता, सुनाई सजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget