एक्सप्लोरर

युवाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने खोला खजाना, सीएम शिंदे बोले- 'ढूंढ लिया बेरोजगारी का समाधान'

Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र में बेरोजगार युवाओं के लिए शिंदे सरकार ने 'लाडला भाई योजना' की शुरुआत की है. सरकार ने 'लाडली बहन योजना' की तर्ज पर ही इसे शुरू किया है. जानिए इसका लाभ किसे मिलेगा.

Eknath Shinde on Ladla Bhai Yojna: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) नजदीक आते ही एकनाथ शिंदे सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है. "लाडली बहना योजना" (Ladli Bahan Yojna) की तर्ज पर अब "लाडला भाई योजना" लाई गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में महापूजा के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी.

क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे?
"लाडला भाई योजना" के तहत बारहवीं पास करने वाले युवाओं को छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. इस योजना के तहत डिप्लोमा करने वाले युवाओं को आठ हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. वहीं, ग्रेजुएट युवाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.

सीएम शिंदे ने कहा कि इस योजना के तहत हमारी सरकार हमारे राज्य के युवाओं को कारखानों में अप्रेंटिस करने के लिए पैसे देने जा रही है. इससे वे कुशल होंगे. इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने ऐसी योजना पेश की है. इस योजना के माध्यम से हमने बेरोजगारी का समाधान ढूंढ लिया है. इस योजना के माध्यम से युवा अन्य कारखानों में अनुभव और कुशलता हासिल करेंगे. अब महाराष्ट्र सरकार उन्हें बेरोजगारी से उबरने के लिए वजीफा देगी.

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इसके पीछे युवाओं में बेरोजगारी को लेकर बढ़ती नाराजगी को मुख्य वजह बताया गया था.

दूसरी ओर, विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठाता रहा है. ऐसे में शिंदे सरकार की इस घोषणा को विपक्ष के इस हथियार की काट के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटी NDA सरकार? उद्धव गुट का हमला, 'शिंदे सरकार की विदाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क मामला, 50 लोगों से पूछताछ; मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जांच किए जब्त
गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क मामला, 50 लोगों से पूछताछ; मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जांच किए जब्त
'जयंत पाटील NCP और MVA के...', सीएम फडणवीस से मुलाकात की खबरों पर संजय राउत का बड़ा बयान
'जयंत पाटील NCP और MVA के...', सीएम फडणवीस से मुलाकात की खबरों पर संजय राउत का बड़ा बयान
महाराष्ट्र में 'नकली बीज' ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, नहीं उगी फसल; कार्रवाई की मांग
महाराष्ट्र में 'नकली बीज' ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, नहीं उगी फसल; कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget