एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, 'अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे लेकिन...'

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि मुंबई में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बन रहा है लेकिन क्या उद्धव ठाकरे को इस स्मारक में जाने का अधिकार है?

Balasaheb Thakre Birth Anniversary: बालासाहेब ठाकरे के जयंती के अवसर पर गुरुवार (23 जनवरी) को एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बीकेसी ग्राउंड में 'शिवोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर शिवसेना ने अपने सासंदों और विधायको का सम्मान किया. इस दौरान डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने बालासाहब ठाकरे के विचार छोड़ दिए ,आज उनकी हालत 'ना घर का ना घाट' का जैसी हो गई है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने शिवसेना (UBT) पर हमला बोलते हुए कहा, ''उद्धव ठाकरे ने अपनी भूमिका बदली है. अब वह अपने बल पर चुनाव लड़ने की बात बोल रहे हैं लेकिन क्या उनकी कलई में ताकत है? घर में बैठकर ऐसे कैसे चुनाव लड़ा जाता है?'' 

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना

उन्होंने आगे कहा, ''मुंबई में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बन रहा है लेकिन क्या उद्धव ठाकरे को इस स्मारक में जाने का अधिकार है? अगर इस स्मारक में जाना है तो उद्धव ठाकरे को बालासाहेब के सामने नाक घिसनी होगी तभी उनको ये अधिकार प्राप्त होगा. शिवसेना (यूबीटी) 98 सीटों पर लड़कर 20 सीटें जीतीं और हमने 80 सीटों पर लड़कर 60 सीटों पर जीत हासिल की तो बताओ असली शिवसेना किसकी है?

एकनाथ शिंदे का नया मिशन !

महाराष्ट्र में आनेवाले समय में स्थानीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जितने के बाद अब शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने कार्यकर्ताओं को आनेवाले चुनाव के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं. उन्होंने ग्रामसभा से लेकर नगर निगम चुनाव की जीत के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. जिस प्रकार से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है वैसे ही स्थानीय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भर दी है. 

'अभी तो नापी है मुठ्ठीभर जमीन, अभी आसमान बाकी है'

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''जहां गांव, वहां शिवसेना का अभियान चलाओ, जहां घर वहां शिवसैनिक इसके लिए काम करें.'' इस दौरान डिप्टी सीएम शिंदे ने शेरो शायरी करके कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ''अभी तो नापी है मुट्ठीभर जमीन, अभी आसमान बाकी है.''

ये भी पढ़ें:

बाल ठाकरे की जयंती पर उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना, 'मैं दिखाऊंगा कैसे एक घायल बाघ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
Mumbai News:  रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
 रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget