एक्सप्लोरर

CM शिंदे का बड़ा बयान- 'BJP के साथ सरकार तो चुनाव के तुरंत बाद बननी चाहिए थी लेकिन...'

Eknath Shinde BJP Alliance: सीएम एकनाथ शिंदे ने सातारा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही. वे कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े थे. बता दें कि शिंदे और बीजेपी की गठबंधन सरकार के एक साल पूरे हो गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार (30 जून) को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर एक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा कवर 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने और किसानों को सालाना छह हजार रुपये वित्तीय मदद देने सहित कई फैसले लिये हैं.

पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा जिले के पाटन में 122.59 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए शिंदे ने कहा कि शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन सरकार नवंबर 2019 के चुनाव के तुरंत बाद बननी चाहिए थी, लेकिन 50 विधायकों और 13 सांसदों ने इसे करीब ढाई साल बाद संभव बनाया. वह एकीकृत शिवसेना के कुछ विधायकों के विद्रोह का संदर्भ दे रहे थे, जिसके बाद महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का पतन हुआ और 30 जून 2022 को बीजेपी के समर्थन से उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ.

Maharashtra: नितिन गडकरी ने इस बात के लिए दिग्विजय सिंह की तारीफ की, एक मंच पर साथ नजर आए

इस कार्यक्रम में शिंदे के गृह जिले में 126 गांवों के लिए 86 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई. शिवसेना नेता ने कहा कि उनकी सरकार विकास और लोगों के कल्याण पर केंद्रित रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों के कल्याण के लिए फैसले ले रहे हैं, जिनमें ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को सालाना 6,000 रुपये देने का फैसला शामिल है. इस प्रकार अब किसानों को हर साल 12,000 रुपये मिलेंगे, क्योंकि केंद्र द्वारा प्रधानंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी सालाना 6,000 रुपये दिये जा रहे हैं.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना’ के तहत प्रदेश के 12.5 करोड़ लोग पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे. 

सीएम शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने महज एक साल में 32 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनपर अमल होने के बाद छह लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार बनने की पहली सालगिरह विकास कार्यों के जरिये मना रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
बॉम्बे हाई कोर्ट के सवाल से जागा FDA, सरकारी कैंटीनों पर एक्शन
बॉम्बे हाई कोर्ट के सवाल से जागा FDA, सरकारी कैंटीनों पर एक्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget