एक्सप्लोरर

Maharashtra: CM शिंदे की बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल को दो टूक- 'आपको बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ...'

Maharashtra Politics: शिंदे ने कहा, “अयोध्या मेरे लिए आस्था का विषय है. हमें शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न इसलिए मिला, क्योंकि लोगों ने हमारे रुख को स्वीकार किया है कि हमने बगावत क्यों की.”

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) का नाम अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन (Ayodhya Ram Mandir movement) से अलग नहीं किया जा सकता. शिंदे का यह बयान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) की उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसैनिकों की भूमिका पर सवाल उठाए थे.

'पाटिल को बालासाहेब के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए था'
पाटिल की टिप्पणी को खारिज करते हुए शिंदे ने कहा कि अयोध्या उनके लिए आस्था का विषय है. मुंबई तक-बैठक संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने बीजेपी नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल से दो टूक कहा कि उन्हें बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए था.”

क्या बोले थे चंद्रकांत पाटिल
पाटिल ने कहा था कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने के दौरान शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था. उनकी इस टिप्पणी ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया है, क्योंकि वह एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा है. शिंदे ने कहा, “अयोध्या मेरे लिए आस्था का विषय है. हमें शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न इसलिए मिला, क्योंकि लोगों ने हमारे रुख को स्वीकार किया है कि हमने बगावत क्यों की.”

'निकाय चुनाव कराने को लेकर कोई डर नहीं'
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव कराने को लेकर भयभीत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या आंदोलन से बालासाहेब ठाकरे के नाम को अलग नहीं किया जा सकता है. शिवसेना के दिवंगत संस्थापक ने ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ नारा दिया और लोग हिंदुओं के तौर पर एकजुट हो गए.”

शिंदे ने बताया कि पाटिल ने उनसे कहा कि उनकी मंशा शिवसेना के दिवंगत नेता का अपमान करने की नहीं थी. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, “हमने ठाणे से चांदी की ईंटें (अयोध्या) भेजीं. मैं पूछना चाहूंगा कि आज के नेता ‘कार सेवा’ के दौरान कहां थे,”

'विदेश में भारत का अपमान कर रहा विपक्ष'
शिंदे ने महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) की ओर से निकाली जा रही ‘वज्रमूठ’ रैलियों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘वज्रझूठ’ करार दिया. केंद्र सरकार और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ देश के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेश में भी भारत और महाराष्ट्र का अपमान कर रहा है. उन्होंने कहा, “यह कुछ और नहीं, बल्कि देशद्रोह है.”

'उद्धव के अहंकार के कारण विकास में पिछड़ गया महाराष्ट्र'
उद्धव पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के अहंकार के कारण राज्य विकास के मामले में पिछड़ गया. उन्होंने कहा, “राज्य के कल्याण के लिए केंद्र से मदद मांगने में क्या बुराई है.” शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार बुनियादी ढांचा विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो पूर्ववर्ती एमवीए सरकार में रुक गया था. उन्होंने कहा, “कोविड-19 महामारी के दौरान, उद्धव ठाकरे का योगदान लोगों को घर बैठाने में था.”

'उद्धव को दिया जाना चाहिए गद्दार का तमगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष इस तथ्य को पचा नहीं पा रहा है कि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि 2019 में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को जनादेश मिला था और अगर एमवीए की सत्ता बरकरार रहती, तो शिवसेना के विधायकों का भविष्य अंधकारमय होता. शिंदे ने कहा कि ‘गद्दार’ का तमगा उद्धव ठाकरे को दिया जाना चाहिए, न कि उन्हें.

बागी नेताओं की अयोग्यता से जुड़े सवाल पर क्या बोले सीएम
यह पूछे जाने पर कि क्या वह शिवसेना के मुख्य नेता हैं, शिंदे ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता हैं और हमेशा रहेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, शिंदे ने कहा कि चुनाव अभी काफी दूर हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रमुख चेहरा होना कोई मायने नहीं रखता. कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होते हैं.” 16 बागी सदस्यों की अयोग्यता से जुड़े सवाल पर शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार संवैधानिक और लोकतांत्रिक नियमों के अनुरूप है.

उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश का इंतजार करते हैं. मैं किसी दबाव में नहीं हूं. मैं दबाव में अपनी नैतिकता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करता.” शिंदे ने अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक गुट के महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'मातोश्री आकर रोए थे शिंदे', आदित्य ठाकरे के दावे पर शिवसेना MLA बोले- 'BJP से कोई खतरा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget