एक्सप्लोरर

2014, 2019, 2024, तीसरी बार CM बने देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Devendra Fadnavis Takes Oath: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Devendra Fadnavis Oath As Maharashtra CM: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह तीसरी बार है कि नागपुर के विधायक फडणवीस ने महाराष्ट्र के पद की जिम्मेदारी संभाली है. प्रदेश के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 2014 में पहली बार वो सीएम बने थे. 2019 तक पांच सालों तक सरकार चलाई. 2019 में भी सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन तीन दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ा था.

शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में हुआ. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेता मौजूद रहे. कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल हुए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

4 दिसंबर को राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा था

इससे पहले बुधवार (4 दिसंबर) को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी. इस दौरान गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे. इस भेंट के बाद राज्यपाल ने फडणवीस को नयी सरकार का नेतृत्व संभालने का न्योता दिया था. 

बुधवार को उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए बीजेपी विधायकों को धन्यवाद दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि महायुति गठबंधन की जीत प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र का परिणाम है.

23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के आए थे नतीजे

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि 23 नवंबर को उसके परिणाम सामने आए. इसके करीब दो हफ्ते तक घटक दलों के नेताओं के बीच बातचीत चली और फिर गुरुवार फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ.

महायुति गठबंधन को कितनी सीटें मिलीं?

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही बीजेपी के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे. अपने घटक दलों- शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ मिलकर बीजेपी के नेतृत्व में महायुति गठबंधन के पास विधानसभा में 230 सीट हैं. शिंदे गुट की शिवसेना को 57 जबकि अजित पवार गुट एनसीपी को 41 सीटें मिलीं.

ये भी पढ़ें: ‘अगर एकनाथ शिंदे ने शपथ नहीं ली तो...’, शिवसेना विधायकों के दावे से महाराष्ट्र में सियासी सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget