एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, डिप्टी CM फडणवीस ने दी जानकारी

Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway News: डिप्टी सीएम ने कहा कि अकेले महाराष्ट्र में भारत की 65 प्रतिशत डेटा सेंटर की क्षमता है. डेटा को संजोना आज के समय तेल के व्यापार से भी बड़ा काम है.

Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के अधिकारों के प्रतिभूतिकरण (Securitisation) से महाराष्ट्र को 50,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी, जिसे मोटे तौर पर बिक्री कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से राज्य पर वित्तीय बोझ कम होगा. लगभग 55000 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा 701 किलोमीटर लंबा  यह 6 लेन का एक्सप्रेस वे 10 जिलों से होकर गुजरता है.  इसके 520 किलोमीटर लंबे नागपुर से शिरडी खंड का उद्घाटन पिछले साल दिसंबर में किया गया था.

'कर्ज उतारने के लिए होगा इस पैसे का इस्तेमाल'

एक मराठी मीडिया चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि  एक्सप्रेस वे के अधिकारों के प्रतिभूतिकरण से महाराष्ट्र सरकार को  50 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे. इस पैसे का इस्तेमाल सरकार इस एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए लिए गए कर्जे को चुकाने के रूप में करेगी. इसके अलावा सरकार अन्य मामलों में भी इस पैसे का इस्तेमाल करेगी.

FDI आकर्षित करने में पिछड़ गया है महाराष्ट्र, सवाल पर क्या बोले फडणवीस

इस सवाल पर कि महाराष्ट्र अन्य राज्यों के मुकाबले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित करने में पीछे रहा है, डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014-19 तक मेरे सीएम रहते महाराष्ट्र में FDI अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कुछ समय से स्टार्ट अप और वित्तीय प्रौद्योगिकी फर्मों को आकर्षित करने में बेंगलुरु से पीछे रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि हालांकि एक बार मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले ट्रांस हार्बर ब्रिज (MTHL) और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के बाकी बचे भाग के शुरू हो जाने के बाद एक तीसरा मुंबई होगा जो उस क्षेत्र में आ जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रांस हार्बर लिंक और नवी मुंबई में नया एयरपोर्ट कंपनियों के लिए एक अच्छा ईकोसिस्टम प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि अकेले महाराष्ट्र में भारत की 65 प्रतिशत डेटा सेंटर की क्षमता है. उन्होंने कहा कि डेटा को संजोना आज के समय तेल के व्यापार से भी बड़ा काम है.

'राज्य सरकार पर 6 लाख करोड़ का कर्ज'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का जीडीपी  करीब 34 लाख करोड़ रुपए था जो अब 40 लाख करोड़ रुपए की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर इस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है जो कि राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन के अनुसार निर्धारित सीमा के भीतर है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: रामदास अठावले का बड़ा बयान- 'अगर अजित पवार मेरी पार्टी में शामिल होते हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget