एक्सप्लोरर

दही हांडी के मंच पर डिप्टी CM फडणवीस के साथ दिखे MNS नेता, राज ठाकरे को लेकर चर्चा तेज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि जो श्रीकृष्ण भगवान को मानते हैं, वही आनेवाले विधानसभा चुनाव की हांडी फोड़ेंगे.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले दही हांडी उत्सव की धूम है. बीजेपी की तरफ से मंगलवार (27 अगस्त) को मुंबई की वर्ली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इस उत्सव का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दही हांडी फोड़ी. इस दौरान एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव की हांडी भी हम फोड़ेंगे.

इस महोत्सव के दौरान फडणवीस ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''जो श्रीकृष्ण भगवान को मानते हैं, वही आनेवाले विधानसभा चुनाव की हांडी फोड़ेंगे. आनेवाले समय में महायुति ही विधानसभा चुनाव जीतेगी.''  उन्होंने कहा, ''मालवण में जो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की घटना हुई उसे लेकर राजनीति बंद होनी चाहिए.'' उन्होंने उससे भी बढ़कर प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया.

बता दें कि वर्ली विधानसभा सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे विधायक हैं. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार और विधायक प्रवीण दरेकर शामिल हुए. इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध किया ,जिसे दही हांडी कार्यक्रम में नाटक के रुप में मंचन किया गया. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को अफजल खान गैंग करके संबोधित किया था, इसलिए यह आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में यह खास कार्यक्रम का आयोजित किया गया.

बीजेपी के मंच पर MNS नेता 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता संदीप देशपांडे और संतोष धुरी बीजेपी के मंच पर दिखे. लोकसभा चुनाव के वक्त एमएनएस ने एनडीए का समर्थन किया था लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. फिर भी बीजेपी के मंच पर मनसे के नेता दिखने के बाद सियासी गलियारों में ये सवाल किए जा रहे हैं कि क्या राज ठाकरे एनडीए में शामिल होंगे?

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: रामदास अठावले बोले- 'महायुति फोड़ेगी MVA की हांडी...', NDA के सामने रखी इतनी सीटों की डिमांड

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget