एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच शरद पवार का बड़ा बयान, 'हिंदी को अनिवार्य बनाना...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 'त्रिभाषा' सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने हिंदी भाषा को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है.

Devendra Fadnavis On Hindi Language: महाराष्ट्र में पहली से चौथी तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य रूप से पढ़ाने के निर्णय पर राज्यभर में व्यापक नाराजगी जताई जा रही है. इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि ‘त्रिभाषा सूत्र’ पर कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले साहित्यकारों, भाषा विशेषज्ञों, राजनेताओं और संबंधित पक्षों से विस्तृत चर्चा की जाएगी. अब शरद पवार ने भी इसे लेकर अपनी बात रखी है.

मुख्यमंत्री निवास 'वर्षा' में सोमवार रात इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार की नीतिगत भूमिका पर चर्चा की गई. CM फडणवीस ने कहा, ''हम सभी संबंधित पक्षों से संवाद करेंगे, अन्य राज्यों में 'त्रिभाषा' नीति की अमलवारी और स्थिति को जनता के सामने रखा जाएगा, और उसके बाद ही राज्य के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा.''

शरद पवार ने 'त्रिभाषा' सूत्र पर क्या कहा?

अब इस मुद्दे पर एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने 'त्रिभाषा' सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में हिंदी भाषा को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, ''पहली से चौथी कक्षा तक हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाना उचित नहीं है.'' हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हिंदी भाषा सीखना भी उतना ही ज़रूरी है.

पहली से चौथी तक हिंदी की अनिवार्यता न हो- पवार

शरद पवार ने ये भी कहा, ''देश के लगभग 55 प्रतिशत नागरिक हिंदी बोलते हैं, इसलिए हिंदी का विरोध करने की भी कोई जरूरत नहीं है. वर्तमान में कक्षा पांचवीं से हिंदी पढ़ाई जाती है, इसलिए पहली से चौथी तक हिंदी की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए.''

ईरान-इजराइल युद्ध पर भी तीखी टिप्पणी

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष पर भी शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भारत सरकार इस संवेदनशील मामले पर मूकदर्शक की भूमिका में है. उन्होंने कहा, “अब तक भारत ने अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में एक स्पष्ट भूमिका अपनाई थी, लेकिन इस बार भारत मूकदर्शक बना हुआ है, जो आश्चर्यजनक है.” 

उन्होंने अरब देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. “अरब देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, ऐसे में इस संघर्ष का उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है. आने वाले समय में कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.”

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget