एक्सप्लोरर

‘विकास का विमान उड़ा तब मैं उसका पायलट था', महायुति में दरार की अटकलों के बीच बोले एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde News: अमरावती में हवाई अड्डे के उद्घाटन पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब ‘विकास का विमान’ उड़ा, तब वे पायलट थे और फडणवीस-पवार सह-पायलट. अब पायलट बदले हैं, लेकिन दिशा वही है.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. बुधवार (16 अप्रैल) को अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने चुटीले अंदाज़ में यह दावा किया कि पिछली महायुति सरकार में जब 'विकास का विमान' उड़ान पर था, तब वे खुद उसके पायलट थे और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) सह-पायलट.

यह बयान उन्होंने अमरावती शहर में एक नवनिर्मित हवाई अड्डे और वाणिज्यिक उड़ान सेवा के उद्घाटन समारोह के दौरान दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस और उप मुख्यमंत्री पवार भी मंच पर मौजूद थे.

'MVA के दौर में ठप हुई परियोजना, महायुति ने किया पूरा'- एकनाथ शिंदे 

शिंदे ने कहा कि अमरावती एयरपोर्ट की नींव 2014 से 2019 के बीच रखी गई थी, जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे. लेकिन 2019 में जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार सत्ता में आई, तो यह परियोजना ठप्प हो गई. उन्होंने दावा किया कि 2022 में जब "जनता की सरकार" यानी महायुति दोबारा सत्ता में आई, तो रुके हुए कार्यों को फिर गति मिली और हवाई अड्डे का निर्माण तेजी से पूरा किया गया.

'पायलट बदले हैं, लेकिन विमान वही है'- एकनाथ शिंदे

शिंदे ने MVA सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में कई विकास योजनाएं और कल्याणकारी परियोजनाएं या तो रोक दी गई थीं या धीमी हो गई थीं. उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जब विकास की गति फिर से शुरू हुई, तब मैं विमान का पायलट था और फडणवीस और पवार सह-पायलट. अब पायलट फडणवीस हैं और हम दोनों सह-पायलट की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि पायलट बदले हैं, लेकिन विमान वही है और उड़ान की दिशा भी वही है."

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की मौजूदा महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. वहीं, विपक्षी महा विकास आघाड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) और कांग्रेस हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget