एक्सप्लोरर

Vaccination in Maharashtra : महाराष्ट्र में वैक्सीन को लेकर सामने आया ये चौंकाने वाला आंकड़ा, प्रशासन ने जताई चिंता

Vaccination in Maharashtra : महाराष्ट्र में जहां अब कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ने लगी है, वहीं प्रशासन के लिए वैक्सीन को लेकर लोगों की उदासीनता चिंता का सबब बनी हुई है.

Vaccination in Maharashtra : महाराष्ट्र में जहां अब कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ने लगी है, वहीं प्रशासन के लिए वैक्सीन को लेकर लोगों की उदासीनता चिंता का सबब बनी हुई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी राज्य में 1 करोड़ से भी ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है. अब स्वास्थ्य विभाग स्थानीय प्रशासन से लोगों को वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरुक और प्रोत्साहित करने के लिए कह रहे हैं. 

आकंड़ों के मुताबिक 1.14 करोड़ लोगों ने कोरोना की अपनी दूसरी डोज लगवाने में देर की है. करीब 97.61 लोगों ने कोवीशिल्ड की दूसरी डोज व 17.32 लाख लोगों ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज को मिस किया है. इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा, हम लगातार दूसरी डोज के लाभार्थियों की लिस्ट को अपडेट कर रहे हैं. साथ ही इसे जिला प्रशासन के साथ भी शेयर कर रहे हैं. ताकी प्रशासन लगातार उन्हें वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित करता रहे. 

इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम अभी राज्य में वैक्सीन को अनिवार्य नहीं कर रहे हैं. लेकिन सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती कि सभी लाभार्थी वैक्सीन लगवाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को वैक्सीन के फायदे समझने की जरूरत है. साथ ही ये भी समझने की जरूरत है कि इसे न लगवाने के कारण वे अपनी कोरोना से अपनी जिंदगी पर होने वाले खतरे को बढ़ा रहे हैं.

कोरोना के मामलों में दर्ज की गई कमी

सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई. बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 28,286 नए मामले सामने आए व 36 लोगों ने इस संक्रमण के चलते अपनी जान भी गंवा दी. सोमवार का आए मामले रविवार की तुलना में भारी कमी दर्ज की गई है. रविवार को कोरोना के 40,805 मामले सामने आये थे जो कि सोमावार को आए मामलों से 12,519 ज्यादा थे. ताजा आंकड़े के बाद अब राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 75,35,511 हो गई. वहीं अबतक 1,42,151 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

यह भी पढ़ें

Mumbai Air Quality:  दिल्ली से भी ज्यादा प्रदुषित हुई मुंबई की हवा, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget