एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार बोले- 'सरकार को मनोज जरांगे के अल्टीमेटम से डरना नहीं चाहिए'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार को धमकियों से डरकर दूसरों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए और न गलत रास्ता अपनाना चाहिए.

Maharashtra News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) के अल्टीमेटम से डरना नहीं चाहिए, गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के सदस्यों के साथ अन्याय भी नहीं करना चाहिए. बता दें कि जरांगे ने 2 नवंबर को अनिश्चितकालीन अनशन वापस ले लिया था और मराठा आरक्षण लागू करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा तय की थी.

उधर, नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मनोज जरांगे की समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘सरकार को धमकियों में आकर गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए और दूसरों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए. हमने कभी भी मराठों के लिए आरक्षण का विरोध नहीं किया है, लेकिन इसे ओबीसी के हिस्से से नहीं दिया जाना चाहिए.'’

सुषमा अंधारे के वीडिया पर यह बोले वडेट्टीवार
शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए कथित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर वडेट्टीवार ने कहा कि लोगों का राज्य के गृह विभाग पर से विश्वास उठ रहा है. इस वीडियो में पुणे की जेल रोड पर एक पुलिस वाहन के बैठे कैदियों को कथित रूप से पैकेट देते हुए दिखाया गया है.

कैदियों के वाहनों को बीच रास्ते न रोका जाए- वडेट्टीवार
वडेट्टीवार ने कहा कि कैदियों को जेलों से अदालतों तक ले जाते समय और वापस लाते समय वाहनों को रास्ते में नहीं रुकना चाहिए, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने से काम नहीं चलेगा और राज्य सरकार और गृह विभाग को यह सोचना चाहिए कि अपनी खराब छवि को कैसे ठीक किया जाए.

ये भी पढ़ें-  Diwali 2023 Firecracker: मुंबई में कितने समय के लिए पटाखे जलाने की इजाजत? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget