एक्सप्लोरर

Maharashtra: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बोले- महाराष्ट्र में नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए

औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करते हुए कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘पुराने दिनों’ के प्रतीक थे. इस जमाने के प्रतीक नितिन गडकरी हैं.

Maharashtra News: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए और छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर टिप्पणी के लिए भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए. चव्हाण नांदेड़ में राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला
 बता दें कि औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करते हुए कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘‘पुराने दिनों’’ के प्रतीक थे. इस जमाने के प्रतीक नितिन गडकरी हैं. कोश्यारी की इस टिप्पणी से महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कोश्यारी को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में हो नए राज्यपाल की नियुक्ति
चव्हाण ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल ने ऐसा विवादास्पद बयान दिया है और कहा कि संवैधानिक पद संभालने वाले व्यक्ति का ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कोश्यारी को महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए और राज्य के लिए नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए. चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र के प्रति किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कोश्यारी के खिलाफ कांग्रेस का क्रांति चौक पर प्रदर्शन
इस बीच, कांग्रेस की औरंगाबाद शहर और जिला इकाइयों ने शहर के क्रांति चौक पर प्रदर्शन किया और मांग की कि राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल को वापस बुलाया जाए. जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक कल्याण काले ने कहा, ‘‘कोश्यारी को राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) द्वारा वापस बुलाया जाना चाहिए. राज्यपाल को नहीं पता कि छत्रपति शिवाजी की तुलना किसके साथ की जाए.’’

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे गुट के विधायक ने की भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग, राज्यपाल के इस बयान पर मचा है घमासान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget