एक्सप्लोरर

CM शिंदे ने की प्रधानमंत्री के लिए पढ़ी कविता, 'मोदी पड़े सब पर भारी, उनके पीछे थी जनता सारी...'

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महिलाएं सक्षम और आत्मनिर्भर बनें, ये सपना न सिर्फ पीएम मोदी जी ने देखा है बल्कि उन्होंने उसे साकार भी कर दिया है.

CM Eknath Shinde Praised PM Modi: महाराष्ट्र के जलगांव में 'लखपति दीदियों' को लेकर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ में कविता के रुप में कुछ पंक्तियां कही.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ''प्रधानमंत्री पद पर हैं मोदी, इसलिए देश की महिलाएं हो गईं लखपति दीदी. मोदी जी का है यही प्रयास, सक्षम महिला और उसका विकास.'' 

प्रधानमंत्री बनके मोदी जी पड़े सभी पर भारी- सीएम शिंदे

सीएम ने आगे कहा, ''विरोधी पार्टी वाले बोल रहे थे. मोदी जी की पार्टी हारी लेकिन तीसरी बार प्रधानमंत्री बनके मोदी जी पड़े सभी पर भारी. उनके पीछे थी जनता सारी और सबसे आगे थी ये देश की नारी.'' 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ''लगातार तीसरी बार हमारे देश की बागडोर संभालने वाले सबसे यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जलगांव की इस पवित्र भूमि पर महाराष्ट्र की जनता की ओर से मैं हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं. आज इस भूमि पर पीएम मोदी जी का संबोधन सुनने का स्वर्ण अवसर भी मुझे मिला है.''

सीएम शिंदे ने आगे कहा, ''मुझे अत्यंत खुशी है कि पीएम आज ऐसे मौके पर आए हैं जब यहां पर 11 लाख हमारी दीदी तो लखपति तो बन जाएगी और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 1 करोड़ से भी अधिक बहनों के खाते में पहले दो किस्त जमा करने का काम भी आपके मार्गदर्शन में आपकी सरकार ने किया है. बाकी बहनों के अकाउंट में जल्द ही रकम जमा कर दी जाएगी.'' 

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''महिलाएं सक्षम और आत्मनिर्भर बनें, ये सपना न सिर्फ मोदी जी ने देखा है बल्कि उन्होंने उसे साकार भी कर दिया है. पिछले 10 साल में देश के ग्रामीण इलाकों की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं खुद के पैरों पर खड़ी हुई हैं, यानी आत्मनिर्भर हुई है और उन्हें आत्मसम्मान भी मिला है. उज्ज्वला योजना, जनधन योजना महिलाओं के जीवन में काफी परिवर्तन लाया है.''

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र के जलगांव में 'लखपति दीदियों' से बातचीत की. लखपति दीदी स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना एक लाख रुपये कमा रही हैं. प्रधानमंत्री 11 लाख नई लखपति दीदियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें:

पुणे में कलेक्टर ऑफिस के बाहर लगे आपत्तिजनक नारे, 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget