एक्सप्लोरर

मुंबई में टैंकर चालकों की हड़ताल से पानी को लेकर हाहाकार, CM देवेंद्र फडणवीस का आदेश- 'BMC...'

Mumbai water Crisis: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्ता से कहा है कि वे नए नियमों और चालकों के हितों के बीच कोई ऐसा रास्ता निकालें जिससे पानी की आपूर्ति पहले की तरह बहाल हो सके. 

Devendra Fadnavis On Mumbai Water Crisis: महाराष्ट्र के मुंबई में पानी टैंकर चालकों की हड़ताल पिछले दो दिनों से इलाकों में पेयजल की भीषण समस्या उठ खड़ी हुई है. आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. इस बीच शिवसेना यूबीटी ने पानी संकट का तत्काल समाधान न निकलने पर सरकार को मार्च निकालने की चेतावनी दी है.  

मुंबई में पेयजल संकट को देखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को पानी की समस्या हटाने का समाधान करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा है. 

तत्काल समस्या का समाधान निकालें बीएमसी आयुक्त- CM 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों से इस संकट को जल्द से जल्द हल करने को कहा है. उन्होंने कहा, "टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण कुछ इलाकों में पानी की समस्या हो रही है. गर्मी को देखते हुए यह समस्या जारी नहीं रह सकती. मैंने नगर निगम आयुक्त से कहा है कि वे नए नियमों और चालकों की चिंताओं के बीच कोई ऐसा रास्ता निकालें जिससे आम जनता प्रभावित न हो."

दरअसल, मुंबई के लोगों को शुक्रवार (12 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन भी पानी की कमी का सामना करना पड़ा. मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूटीए) का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. टैंकर चालक अपीन मांग पर अड़े हैं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने इसको लेकर एक बैठक की, लेकिन समाधान निकालने में नाकाम रहे. 

टैंकर चालकों की हड़ताल की वजह से आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में पानी की आपूर्ति बुरत से प्रभावित है, जिससे कुछ कार्यालय बंद हो गए हैं और दूषित पानी पर चिंता बढ़ गई है.

शिवसेना यूीबीटी ने दावा किया कि पानी की कमी की वजह से मुंबई के कई इलाकों में हाहाकार की नौबत है. महायुति सरकार अभी तक इसका समाधान नहीं निकाल नहीं पाई है. शिवसेना यूबीटी ने अपने अखबार सामना के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकुर ने ?कल प्रशासन को दी चुनौती.सरकार को चेतावनी दी है कि दो दिनों में भी पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो सभी वार्ड ऑफिस पर सेना मोर्चा रैली निकालेगी. 

मुंबई में पानी संकट क्यों?

टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल तब शुरू की जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रिंगवेल और बोरवेल संचालकों को नोटिस जारी कर आपूर्ति बंद करने को कहा. इतना ही नहीं, बीएमसी ने टैंकर चालकों से केंद्रीय भूजल प्राधिकरण से इसके लिए जरूरी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भी कहा. बीएमसी के इस आदेश से मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन से जुड़े टैंकर चालों में भारी नाराजगी है. एमडब्लूटीए की की मांग की है कि बीएमसी नोटिस वापस ले. साथ ही प्रदेश सरकार भी टैंकर चालकों की हितों को संरक्षण करने को लेकर जरूरी आश्वासन दे. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget