एक्सप्लोरर

'सीरियल लायर हैं राहुल गांधी', महाराष्ट्र चुनाव के CSDS डेटा को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस का निशाना

Maharashtra News: महाराष्ट्र चुनाव धांधली मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को 'सीरियल लायर' कहकर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वे रोज झूठ बोलेंगे लेकिन जनता सच्चाई जानती है.

2024 के महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने CSDS के डेटा के आधार पर चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार पर गलत आरोप लगाए थे. 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब जबकि CSDS ने स्वीकार किया है कि उनका डेटा गलत था और उन्होंने माफी मांग ली है, तब राहुल गांधी को भी माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 'सीरियल लायर' हैं, इसलिए उनसे यह उम्मीद करना बेकार है.

उन्होंने कहा, "यह सच है कि डेटा CSDS ने दिया था और उसी डेटा के आधार पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे और साथ ही उन्होंने हमारी वैध रूप से चुनी हुई सरकार पर भी आरोप लगाए थे. आज CSDS ने स्वीकार किया है कि उनका डेटा गलत था और उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है. उन्होंने अपने पहले के सभी डेटा वापस ले लिए हैं."

क्या राहुल गांधी माफी मांगेंगे- देवेंद्र फडणवीस

सीएम ने आगे कहा, "अब सवाल यह है कि क्या उसी डेटा के आधार पर राहुल गांधी ने आरोप लगाए थे. अब क्या वे भी माफी मांगेंगे? मुझे इसकी उम्मीद नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी एक सीरियल झूठा हैं. इसलिए वह रोज झूठ बोलेंगे. लेकिन एक बात बिल्कुल साफ है कि सच्चाई जनता के सामने आ गई है..."

अब तक मामले में क्या हुआ?

विपक्ष लगातार महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाता रहा है. मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जा पहुंचा. याचिकाकर्ता का दावा था कि 20 नवंबर 2024 को मतदान समाप्त होने के बाद करीब 76 लाख फर्जी वोट डाले गए. इससे पहले यह याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट में खारिज कर दी गई थी. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, जहां चुनाव परिणाम को रद्द करने की मांग रखी गई.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मांग ठुकराते हुए साफ कहा कि फर्जी वोटिंग के पर्याप्त सबूत अदालत के सामने पेश नहीं किए गए. इस वजह से चुनाव परिणाम को रद्द नहीं किया जा सकता. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल आरोप लगाने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget