एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर्स को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त, 'अगर ज्यादा हुआ शोर तो...'

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सख्त हैं. उन्होंने कहा कि नियमों के तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि कम होनी चाहिए.

CM Devendra Fadnavis on Loudspeakers: धार्मिक स्थलों में लाउड स्पीकर से होने वाली ध्वनि पर महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर अब मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस भी सख्ती बरत रहे हैं. सीएम फडणवीस ने कहा है, "सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार पूजा स्थलों पर हॉर्न के प्रयोग की अनुमति नियमानुसार लेनी चाहिए. इसे रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बंद रखा जाना चाहिए."

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "इन लाउडस्पीकर्स की ध्वनि दिन में 55 डेसिबल और रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक 45 डेसिबल होनी चाहिए. अगर लाउडस्पीकर की ध्वनि इस डेसिबल के अनुसार नहीं होगी, तो केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी."

'किसी को लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं'- देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पीआई के ऊपर सरकार कार्रवाई करेगी. फिलहाल, हम केंद्र सरकार और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी नियमों का क्रियान्वयन नहीं देख रहे हैं. हमने नियम जारी किया है कि किसी को भी लाउडस्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी."

इन स्थानों पर दोबारा नहीं मिलेगी अनुमति
लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति केवल एक निश्चित अवधि के लिए दी जाएगी और उसके बाद वह अनुमति रद्द कर दी जाएगी. ऐसे स्थानों पर दोबारा अनुमति नहीं दी जाएगी, जहां 55 डेसिबल और 45 डेसिबल के स्तर पर लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाते हैं. ऐसे में लाउडस्पीकर जब्त कर लिए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हर पुलिस स्टेशन पर डेसिबल मीटर
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नियमों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधान निरीक्षक की होगी. प्रत्येक पूजा स्थल का दौरा किया जाना चाहिए और यह देखा जाना चाहिए कि क्या ये स्पीकर डेसिबल सीमा के भीतर हैं या नहीं. हर पुलिस स्टेशन को डेसिबल मीटर उपलब्ध कराए गए हैं. अगर शोर डेसिबल मीटर के अनुसार अधिक है तो सबसे पहले महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण महामंडल को सूचित करें और आगे की कार्रवाई की जाए.

वहीं, लाउडस्पीकर के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने तंज कसा था, जिसपर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "हम दावतें बंद कर देंगे, लेकिन 9 बजे के हॉर्न का क्या करें?" '9 बजे के हॉर्न' से सीएम फडणवीस का इशारा संजय राउत की प्रेस कांफ्रेस की ओर था.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget