एक्सप्लोरर

महायुति सरकार के खिलाफ MVA का 'जूता मारो आंदोलन', गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा प्रदर्शन

Chhatrapati Shivaji Statue Collapse: सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने की घटना पर शुरू हुई राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब एमवीए मुंबई में इसको लेकर प्रदर्शन करेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) ने छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा गिरने के मामले में अब विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया है. इसके लिए 1 सितंबर को 'सरकार को जूते मारो' आंदोलन का आह्वान किया गया है. शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि ''कल से हमारा आंदोलन शुरू होगा. सौ जूते मारो और एक गिनो. कल से गेटवे आफ इंडिया महाविकास अघाड़ी के नेता एकसाथ इस अभियान में हिस्सा लेंगे. सरकार को जूते मारो और भगाओ.''

उधर, शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक लेख के माध्यम से कहा गया है, ''कमीशनखोर सरकार अपनी जिम्मेदारी झटकते हुए इस दुर्घटना का पाप नौसेना पर डाल रही है. इस बेकार महाराष्ट्रद्रोही, शिवद्रोही सरकार के खिलाफ महाविकास आघाडी की ओर से एक सितंबर को 'सरकार को जूते मारो' आंदोलन का आह्वान किया गया है. गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निकट यह आंदोलन किया जाएगा.''

शरद पवार और उद्धव भी रहेंगे मौजूद
बताया गया है कि इसमें शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी-एसपी  के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाडी की तरफ से इस आंदोलन में तमाम शिवप्रेमियों से शामिल होने की अपील की है. बता दें कि उद्धव ठाकरे ने हाल में सरपंचों को संबोधित किया था जिसमें इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया था. 

पीएम मोदी की माफी को MVA ने बताया नाकाफी
बता दें कि इस घटना के बाद मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने माफी मांगी थी. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने महाराष्ट्र दौरे पर इस घटना को लेकर माफी मांगी. हालांकि उनकी माफी पर महाविकास अघाड़ी के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है जिसमें उनका कहना है कि सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है बल्कि जवाबदेही तय होनी चाहिए. वहीं, संजय राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी को माफी मांगनी है तो उन्हें पुलवामा की घटना पर माफी मांगनी चाहिए जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. 

य़े भी पढ़ें- 4 और 7 सितंबर को बंद रहेगा देवनार बूचड़खाना, BMC प्रमुख ने जारी किए आदेश, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget