एक्सप्लोरर

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज का किला बना UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट, देश के लिए गर्व का पल

UNESCO World Heritage: यूनेस्को ने 2024-25 के लिए 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप ऑफ इंडिया' को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया. यह भारत की 44वीं धरोहर है,जिसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु के 12 किले शामिल हैं.

UNESCO के 47वें बैठक में लिए गए एक ऐतिहासिक निर्णय में 2024-25 दौर के लिए भारत के आधिकारिक नामांकन के तहत 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप ऑफ इंडिया' को यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. UNESCO कि मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की 44वीं संपत्ति बन गई है, यह वैश्विक सम्मान भारत की चिरस्थायी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, जो इसकी स्थापत्य प्रतिभा, क्षेत्रीय पहचान और ऐतिहासिक निरंतरता की विविध परंपराओं को प्रदर्शित करता है.

महाराष्ट्र में साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग के साथ-साथ तमिलनाडु में गिंगी किला शामिल हैं.

क्षेत्रीय अनुकूलन को करता है उजागर 
शिवनेरी किला, लोहागढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और गिंगी किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित हैं, जबकि साल्हेर किला, राजगढ़, खंडेरी किला और प्रतापगढ़ पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार द्वारा संरक्षित हैं.  तटीय चौकियों से लेकर पहाड़ी गढ़ों तक विविध भूभागों में स्थित ये किले भूगोल और राजनीतिक रक्षा योजना की परिष्कृत समझ को दर्शाते हैं. साथ मिलकर ये एक सुसंगठित सैन्य परिदृश्य का निर्माण करते हैं, जो देश में दुर्ग निर्माण परंपराओं के नवाचार और क्षेत्रीय अनुकूलन को उजागर करता है.

ऐतिहासिक फैसला लिया गया
यह प्रस्ताव जनवरी 2024 में विश्व धरोहर समिति के विचारार्थ भेजा गया था और सलाहकार निकायों के साथ कई तकनीकी बैठकों एवं स्थलों की समीक्षा के लिए ICOM के मिशन के दौरे सहित 18 महीने की कठोर प्रक्रिया के बाद शुक्रवार की शाम पेरिस के यूनेस्को हेड ऑफिस में विश्व धरोहर समिति के सदस्यों द्वारा यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया.

महत्वपूर्ण अवसर के लिए भारत को दी शुभकामनाएं 
कमिटी की बैठक के दौरान 20 में से 18 सदस्य देशों ने इस महत्वपूर्ण स्थल को सूची में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, प्रस्ताव पर 59 मिनट तक चर्चा चली और 18 सदस्य देशों की सकारात्मक सिफारिशों के बाद सभी सदस्य देशों, यूनेस्को, विश्व विरासत केंद्र और यूनेस्को के सलाहकार निकायों ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए भारत को शुभकामनाएं दी.

अब इसको लेकर पूरे देश में खुशी है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देशभर में इस उपलक्ष्य पर देशवासियों को बधाई दी जारी है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती उपचुनाव पर अजित दादा को याद कर रोहित पवार हुए भावुक, कहा- सपने में भी नहीं सोचा था
बारामती उपचुनाव पर अजित दादा को याद कर रोहित पवार हुए भावुक, कहा- सपने में भी नहीं सोचा था
Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
मुंबई में अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार
मुंबई में अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार
Maharashtra By Elections 2026: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?
महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
Embed widget