एक्सप्लोरर

डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद शरद पवार से छगन भुजबल की हुई मुलाकात, क्या हुई बात? खुद किया खुलासा

Maratha Reservation: अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने ओबीसी और मराठा आरक्षण के मुद्दे पर बातचीत की है.

Chhagan Bhujbal Meets Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता छगन भुजबल सोमवार (15 जुलाई) को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे. मुंबई के सिल्वर ओक में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है.

हालांकि अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा, ''ओबीसी और मराठा समुदाय के मुद्दे पर में किसी से भी मिलने जाऊंगा. जरुरत पड़ी तो में राहुल गांधी से भी मिलने को तैयार हूं.''

महाराष्ट्र की स्थिति बहुत खराब- छगन भुजबल

भुजबल ने कहा कि शरद पवार आज मुंबई में है ये जानकारी मिली इस लिए उनसे मिलने पहुंचा. पार्टी की तरफ से नहीं एक विधायक के तौर पर मैं उनसे मिलने गया था. 

भुजबल ने कहा, ''महाराष्ट्र में स्थिति बहुत खराब है. मराठा, OBC के दुकान में नहीं जा रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि आप राज्य के बड़े नेता हैं, आपको इस में आगे आकर रास्ता निकालना चाहिए. झगड़े को खत्म करना होगा.''

सीएम से बात करेंगे शरद पवार

छगन भुजबल ने दावा किया, ''पवार साहब ने मुझे कहा कि सरकार की मनोज जरांगे से क्या बातचीत हुई, मुझे कोई जानकारी नहीं है. पवार साहब ने कहा कि मैं एक दो दिनों में सीएम से बातचीत कर बैठक का आयोजित करता हूं.''

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा. उन्होंने कहा, ''आज शरद पवार के पास गया, मैंने उनसे मिलने के लिए समय नहीं मांगा था. मैं जब गया तो वो सो रहे थे. इसलिए मैंने एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार किया. उन्होंने उठने के बाद मुझे बुलाया. हमने उनसे चर्चा की. मैंने उनसे कहा कि मैं किसी राजनीतिक मकसद के साथ नहीं गया हूं. मैं मंत्री या विधायक बनकर नहीं आया हूं.''

महाराष्ट्र में वारकरियों के लिए खुशखबरी! सरकार ने पेंशन के साथ बीमा कवर का किया एलान

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget