एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वैनगंगा में डूबे 3 MBBS छात्र, लापता लोगों की आज होगी तलाश 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के अफसर के मुताबिक वैनगंगा नदी के गहरे पानी में जाने के कारण 3 छात्र डूब गए. शनिवार को अंधेरा होने के बाद तलाशी रोकना पड़ा. आज फिर तीनों की तलाशी होगी.

Maharashtra Latest News: पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में वैनगंगा नदी में शनिवार (11 मई) की शाम को तीन एमबीबीएस छात्रों के डूबने की आशंका है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना साओली में उस समय हुई जब गढ़चिरौली जिले के आठ एमबीबीएस छात्रों का एक समूह नदी के किनारे पिकनिक मना रहा था. पिकनिक मना रहे छात्रों में कुछ नहाने के लिए नदी के पानी में उतर गए थे.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के अधिकारी के मुताबिक गोपाल सखरा, पार्थ जाधव और स्वप्निल शायर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसे अंधेरा होने के बाद रोकना पड़ा और सुबह फिर से शुरू किया जाएगा.

बचाने की कोशिश साबित हुई नाकाम 

मौके पर मौजूद छात्रों ने डूब रहे अपने साथी छात्र को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन गहरे पानी और तेज हवा होने के कारण वे अपने तीन साथी को बचा नहीं पाए. छात्रों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. लोकल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कराया, लेकिन शाम के समय अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा.

गढचिरोली के मेडिकल कालेज प्रबंधन ने तीनों छात्रों के डूबने की सूचना उनके परिजनों को दी. लोकल पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला भी दर्ज किया है. 

महाशिवरात्रि के दिन डूबने से हुई थी 6 की मौत

बता दें कि 27 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर चंद्रपुर जिले राजुरा और सावली में नदी में स्नान करने गए 6 लोगों की डूबने से मौत हुई थी. सावली में हुई घटना में चंद्रपुर शहर के बाबू पेठ इलाके के मंडल परिवार की 3 जवान बेटियों की जान डूबने से चली गई. मंडल परिवार महाशिवरात्रि के अवसर पर मारकंडा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में दर्शन के लिए गया था. गढ़चिरौली से गुजरते समय उन्होंने व्याहाड बुज में वैनगंगा नदी में स्नान करने का ​निर्णय लिया था, जो जानलेवा साबित हुआ. पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रतिमा प्रकाश मंडल, कविता प्रकाश मंडल और लिपिका प्रकाश मंडल के रूप में की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget