एक्सप्लोरर

Nawab Malik Arrested: नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी ने कर दी ये बड़ी मांग, चंद्रकांत पाटिल ने क्या कहा?

NCP नेता नवाब मलिक(Nawab Malik) की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी(BJP) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल(Chandrkant Patil) ने नवाब मलिक से इस्तीफे की मांग की है.

BJP Demands Nawab Malik's Resignation: एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) की गिरफ्तारी के बाद अब बीजेपी(BJP) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrkant Patil) ने नवाब मलिक से इस्तीफे की मांग की है. चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए. हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं. ऐसा नहीं करने पर हम विरोध करेंगे. ये कैसे सरकार चला रहे हैं? महाराष्ट्र के मंत्रियों पर लगे आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पढ़कर थक जाएंगे.''

जहां एक तरफ बीजेपी लगातार इस्तीफे की मांग कर रही है वहीं, एनसीपी (NCP) इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. नवाब मलिक ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह झुकेंगे नहीं. लड़ेंगे और जीतेंगे. यहां बता दें कि ईडी बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के एक मामले में पूछताछ के लिए नवाब मलिक के घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेकर चले गए. इसके बाद कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन को लेकर मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के बड़े नेता नवाब मलिक से पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक दाऊद के भाई इकबाल कासकर से जो पूछताछ हुई थी, उसके आधार पर ही नवाब मलिक से पूछताछ हुई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है मामला

NIA ने एक नया मामला दर्ज किया और अपनी FIR में  कहा है कि दाऊद ने स्पेशल यूनिट बनाया है जो कि भारत के नेता, व्यापारी और दूसरे बड़े लोगों को निशाना बना सकती है. इसके लिए विस्फोटक, ख़तरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हीं दोनों FIR के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.

इसी को लेकर बीते दिनों ईडी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं. कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी. अब इसी मामले को लेकर ईडी ने नवाब मलिक से पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें

Nawab Malik Arrested: गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं झुकेगा नहीं...'

Maharashtra: महाराष्ट्र में तंबाकू सेवन को लेकर आया चौंकाने वाला आंकड़ा, 13 से 15 वर्ष के इतने प्रतिशत बच्चे पीते हैं सिगरेट

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार को बॉम्बे HC की फटकार, कहा- 'थानों में सीसीटीवी लगाने के नाम पर कर दिए 60 करोड़ रुपये बर्बाद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget