एक्सप्लोरर

Exclusive: नवाब मलिक को अजित पवार ने बनाया उम्मीदवार तो देवेंद्र फडणवीस हुए नाराज, कहा- '100 फीसदी...'

ABP Shikhar Sammelan: बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने शुरुआत में ही साफ शब्दों में एनसीपी से कहा था कि आप नवाब मलिक को टिकट नहीं दीजिए, फिर भी उन्होंने दिया है. ये प्रॉब्लम है.

Nawab Malik News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के नामांकन से राज्य की सियासत में नया बखेड़ा शुरू हो गया है. दरअसल, बीजेपी के तमाम विरोधों के बावजूद नवाब मलिक ने मुंबई के मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया.

अजित पवार की एनसीपी, बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ महायुति में शामिल है. बीजेपी नवाब मलिक पर दाऊद इब्राहिम से संपर्क रखने का आरोप लगाती रही है.

एबीपी शिखर सम्मेलन में क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

अब अजित पवार की तरफ से टिकट मिलने पर बीजेपी ने नाराजगी जताई है. एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन (ABP Shikhar Sammelan) में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर कहा कि इससे 100 फीसदी प्रॉब्लम है.

उन्होंने कहा, ''हमने शुरुआत में ही साफ शब्दों में एनसीपी से कहा था कि आप नवाब मलिक को टिकट नहीं दीजिए. गठबंधन में बीजेपी उनका (नवाब मलिक) काम (प्रचार) नहीं करेगी. बावजूद इसके उन्होंने नवाब मलिक को टिकट दिया, वो खड़े हुए. बीजेपी की स्पष्ट भूमिक बताता हूं, कि बीजेपी उनका काम नहीं करेगी. एकनाथ शिंदे की शिवसेना का भी वहां उम्मीदवार है. शिवसेना का उम्मीदवार रहता है तो उनका काम ही हम करेंगे.''

अजित पवार की तरफ से टिकट दिए जाने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये उनसे ही पूछिए.

नवाब मलिक की हुई थी गिरफ्तारी

कभी शरद पवार के करीबी रहे नवाब मलिक महाविकास अघाडी (MVA) सरकार में मंत्री थे. उन्हें 2022 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की तरफ से दाऊद और उसके साथियों छोटा शकील व टाइगर मेमन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

मलिक को इस साल जुलाई में मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दी गई थी. एनसीपी में विभाजन के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार नीत गुट ने सहयोगी बीजेपी की आपत्तियों के बावजूद नवाब मलिक को अपने पाले में ले लिया था. अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक ने यह सीट अपनी बेटी सना के लिए छोड़ दी है. सना को एनसीपी ने उम्मीदवार बनाया है.

महाराष्ट्र में किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे? जानें MVA-महायुति का हाल, कई सीटों पर फ्रैंडली फाइट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget