एक्सप्लोरर

शरद पवार और अजित पवार के साथ आने की अटकलों पर BJP का बड़ा बयान, चंद्रकांत पाटिल ने की ये भविष्यवाणी

Ajit Pawar Sharad Pawar: हाल के दिनों में अजित पवार और शरद पवार कई मंचों पर साथ आए हैं. इसकी वजह से दोनों नेताओं के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही है.

Ajit Pawar Sharad Pawar: महाराष्ट्र में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार और डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही है. इसकी एक बड़ी वजह हाल के दिनों में चाचा-भतीजे का कई मंचों पर साथ दिखना है. इस बीच बीजेपी महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार (14 मई) को दोनों गुटों के संभावित विलय की अटकलों को खारिज किया.

उन्होंने कहा, ''ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है. विलय की अफवाह कभी आकार नहीं ले सका है. यह हमेशा से अटकलों का विषय रहा है. यह केवल बातचीत का विषय है, अभी तक कुछ नहीं हुआ है.''

चंद्रकांत पाटिल ने कसा तंज

चंद्रकांत पाटिल ने तंज कसते हुए कहा कि जब एनसीपी एकजुट था तो शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले और भतीजे अजित पवार के प्रभुत्व वाली पार्टी थी. एनसीपी (एसपी) के महाराष्ट्र के अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी विधायक रोहित पवार (शरद पवार के पोते) को भी दूर रखा गया. वे केवल घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, जबकि ये तीन व्यक्ति फैसले ले रहे हैं.

2023 में NCP में पड़ी थी फूट

बता दें कि शरद पवार ने 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना की थी. इसमें 2023 में बड़ी फूट पड़ी और कई विधायकों के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार ने पार्टी का आधिकारिक नाम हासिल कर लिया. जबकि शरद पवार को अपने गुट को नए चुनाव चिह्न के साथ एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के रूप में पंजीकृत कराना पड़ा. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) को बड़ी हार मिली. वहीं अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीती. एनसीपी महायुति के साथ है जबकि शरद पवार इंडिया गठबंधन में शामिल हैं.

पिछले दिनों शरद पवार ने एनसीपी और एनसीपी (एसपी) के विलय की अटकलों पर कहा था कि ये फैसला अजित पवार और सुप्रिया सुले को लेना है. सुले लोकसभा सांसद और शरद पवार की बेटी हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget