एक्सप्लोरर

Nawab Malik: इस्तीफे की मांग पर अड़ी BJP, अजित पवार बोले- नवाब मलिक पर इस्तीफे के लिए नहीं डालेंगे दबाव

Nawab Malik: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि फिलहाल महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे के लिए दबाव नहीं डालेगी.

Nawab Malik: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि फिलहाल महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे के लिए दबाव नहीं डालेगी, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है. अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याण के मुद्दों पर विधायिका में चर्चा और बहस के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा, ''हम दो कदम आगे बढ़ सकते हैं या दो कदम पीछे हट सकते हैं लेकिन हम उन मुद्दों पर पीछे नहीं हट सकते, जिन्हें लेकर हम अडिग हैं.'' विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि मलिक के इस्तीफा देने तक भाजपा सदन को चलने नहीं देगी, पवार ने कहा, ''कई बार, विधायिका में मौजूदा स्थिति के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं.''

उन्होंने कहा कि फिलहाल एमवीए सरकार मलिक के इस्तीफे के लिए दबाव नहीं डालेगी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी मायने रखता है कि गिरफ्तारी कैसे हुई और मलिक ने यह भी कहा है कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया था. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बारे में पवार ने कहा कि सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए कहा है. राज्य सरकार में वित्त विभाग का प्रभार संभालने वाले पवार ने कहा कि वह वर्ष 2022-23 के लिए बजट 11 मार्च को पेश करेंगे और मौजूदा सत्र 25 मार्च तक जारी रहेगा.

विपक्ष लगातार मांग रहा इस्तीफा

नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में पहली बार कोई मंत्री (नवाब मलिक) सलाखों के पीछे है लेकिन उनका इस्तीफा नहीं लिया गया है. यह अप्रत्याशित है. उन्हें एक छोटे से मामले के लिए जेल नहीं भेजा गया है. उन पर दाऊद इब्राहिम के परिवार से संबंध का आरोप है. दाऊद के साथ नवाब मलिक के संबंधों को साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज हैं.''

फडणवीस ने कहा, ''सरकार उनका इस्तीफा क्यों नहीं लेना चाहती? यह 'दाऊद समरपीठ', 'दाऊद शरण' सरकार है. यह सरकार दाऊद के साथ संबंध रखने वाले लोगों को बचाने के लिए एक साथ आ रही है. इसलिए हमने विरोध शुरू कर दिया है और हम मांग करते हैं कि उनका इस्तीफा तुरंत लिया जाए.''

यह भी पढ़ें

Nawab Malik ED Custody: विशेष अदालत से नहीं मिली कोई राहत, 7 मार्च तक ED की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक

BMC Election 2022: मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले जानिए- देश के सबसे धनी नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और कमिश्नर कौन हैं

Maharashtra Budget Session: बीजेपी कर रही Nawab Malik के इस्तीफे की मांग, कहा- 'दाऊद इब्राहिम को समर्पित है MVA सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget