एक्सप्लोरर

Maharashtra: भिवंडी की एक रैली में बीजेपी और RSS पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, ज्ञानवापी पर कही ये बात

Bhiwandi: भिवंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ज्ञानवापी को लेकर भी बयान दिया.

Asaduddin Owaisi In Maharashtra: महाराष्ट्र के भिवंडी (Bhiwandi) में एक रैली के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. खासकर उन्होंने बीजेपी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को निशाने पर लिया. इस रैली में ओवैसी ने कहा कि "यह भारत न मेरा है, न उद्धव ठाकरे का है, न मोदी, न शाह का है. भारत अगर किसी का है तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है." उन्होंने कहा कि चार जगहों से लोग आए थे लेकिन भाजपा सिर्फ मुगलों के पीछे पड़ी रहती है.

रैली में ओवैसी ने ब‍िना नाम ल‍िए कहा क‍ि इनको दाढ़ी से दिक्कत है, टोपी से दिक्कत है, मस्जिद से दिक्कत है और अजान से दिक्कत है. जब देश में बाबरी मस्जिद का फैसला आया था तब मैंने कहा था कि अब इसके बाद ज्ञानवापी, मथुरा और बाकी सब जगह का नाम लिया जाएगा और आज वो सब सच हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में कोई बेरोजगारी, महंगाई की बात नहीं करता. आज मुस्लिमों को बीजेपी का डर दिखाया जाता है.

महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

AIMIM मुखिया ने कहा क‍ि मोदी के खिलाफ किसी ने कुछ कहा, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोई कुछ बोले तो उनके घर पर हमला किया जाता है. बोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है. फिर हमारी आस्था के खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है. उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र की महाअगाड़ी सरकार पर भी तंज कसा और कहा विधानसभा के चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि ओवैसी को वोट मत देना क्योंकि भाजपा, शिवसेना को रोकना है. चुनाव होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस ने शिवसेना से मिलकर निकाह किया. अब इनमें दुल्हा कौन है यह मुझे नहीं पता.

Maharashtra के उस्मानाबाद में हैरान करने वाली घटना, युवकों ने जिंदा सांप को टुकड़ों में काटा

आरएसएस पर लगाया ये आरोप

आरएसएस को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी-संघ देश में झूठ फैलाते हैं. क्या भारत की तारीख मुगलों से शुरू हुई. क्या औरंगजेब ने भारत में बेरोजगारी बढ़ा दी है? मुस्लिमों को मारा जाता है, इसका कौन जिम्मेदार है. कश्मीर में सरकारी कर्मचारी को मार दिया गया उसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर कहेंगे कि धारा 370 हटा दिया.

Maharashtra News: आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर MVA का बयान- ये बीजेपी के लिए 'थप्पड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget