एक्सप्लोरर

बीड हत्याकांड में CM देवेंद्र फडणवीस का एक्शन, फरार आरोपियों की सपंत्ति होगी कुर्क

Beed News: बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कार्रवाई का निर्देश दिया है. फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और बंदूक रखने वालों के लाइसेंस रद्द होंगे.

Sarpanch Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन मोड में आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही तरह अब सीएम फडणवीस ने भी बुलडोजर एक्शन का फैसला लिया है. 

बीड के सरंपच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CID के अतिरिक्त महानिदेशक को आदेश दिया है. वहीं सीएम ने बीड पुलिस अधीक्षक से कहा है कि फोटो में जिनके पास बंदूक है, अगर जांच में भी ये बात सही साबित होती है तो उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बीड में मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस के दोषियों को पकड़ने और उनको सजा दिलाने की मांग करते हुए विपक्षी गठबंधन महाविकास ने भी रैली निकाली थी. शनिवार (28 दिसंबर) को बीड में एमवीए की सभी पार्टियों की तरफ से बड़ी रैली निकाली गई. इस रैली में एमवीए के सभी बड़े नेताओं समेत कांग्रेस, शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट के कई नेता शामिल हुए. यह रैली बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में निकाली गई.

विपक्ष का आरोप है कि संतोष देशमुख हत्याकांड में महायुति के नेता धनंजय मुंडे के लोग शामिल हैं. ऐसे में धनंजय मुंडे के नेताओं के अलावा एनसीपी नेता के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए.

दरअसल, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को 19 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस बीच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर विपक्षी पार्टियों ने बैनर लेकर मौन मार्च निकाला. बैनर्स पर लिखा, 'संतोष देशमुख की हत्या मानवता की हत्या है.

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव में अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी ने सीटों को लेकर किया बड़ा दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget