एक्सप्लोरर

Maharashtra: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल, एक दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

Basavaraj Patil Murumkar Joins BJP: महाराष्ट्र में नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला बना हुआ है. सोमवार को एक पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ दी तो कांग्रेस ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर (Basavaraj Patil Murumkar) ने मंगलवार (27 फरवरी) को बीजेपी ज्वाइन कर ली. उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बसवराज ने सोमवार को कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दे दिया था.  पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में मंत्री रहे थे. वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

बसवराज 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अभिमन्यु पवार से हार गए थे. बसवराज के देश की सबसे पुरानी पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने बताया कि उससे कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे.बसवराज बीते डेढ़ महीने के अंदर कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के चौथे नेता हैं. बसवराज पाटिल धाराशिव जिले के उमरगा तालुका से आते हैं. 1999 में वह पहली बार विधानसभा चुनकर आए थे और कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे. उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन 2004 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

ये बड़े नेता भी छोड़ चुके हैं कांग्रेस का दामन
इससे पहले मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण और बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ चुके हैं. मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना ज्वाइन की है जबकि अशोक चव्हाण ने बीजेपी ज्वाइन की. वहीं बाबा सिद्दीकी ने डिप्टी सीएम अजित पवार के गुट वाली एनसीपी ज्वाइन की है. मिलिंद देवड़ा और अशोक चव्हाण राज्यसभा के कैंडिडेट बनाए गए हैं. विधानसभा बीजेपी और शिवसेना के संख्या बल को देखते हुए दोनों का राज्यसभा चुनकर जाना तय माना जा रहा है. मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण कुछ भी कहने से बचते दिखे.

ये भी पढ़ेंLok Sabha Election: एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का बड़ा दावा, 2019 में जीती गई इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget