एक्सप्लोरर

बकरीद 2025: अबू आजमी ने बताई कुर्बानी को लेकर सरकार की गाइडलाइन, विवादों से बचने के लिए पढ़ लें पूरी बात

Bakrid 2025 Guidelines: बकरीद के लिए BMC गाइडलाइंस के मद्देनज़र अबू आजमी ने मुस्लिम समुदाय से नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने खुले में कुर्बानी न करने और सफाई का ध्यान रखने की बात कही है.

Abu Azmi on Eid Al Adha Guidelines: बकरीद 2025 पर जानवरों की कुर्बानी के लिए मुंबई नगर पालिका ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसी के साथ समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही कुर्बानी की परंपरा अदा करें. 

अबू आजमी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर सभी को ईद-अल-अज़हा की मुबारकबाद दी है. इसी के साथ उन्होंने कहा है, "यह बकरीद हमें अपने मज़हबी रवायत के मुताबिक, पूरे जोश से मनानी चाहिए लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान देना है कि कुर्बानी खुले में बिल्कुल न हो."  

'कुर्बानी की वजह से कहीं खून न बहे'
अबू आजमी ने आगे कहा, "पंडाल डाल कर और पर्दा लगाकर हमें कुर्बानी करनी होगी. साफ-सफाई आधा ईमान हैं. हमें यह ख्याल रखना है कि हमारी इस कुर्बानी की वजह से कहीं कोई खून न बहे. कहीं कोई गंदगी न हो और किसी को कोई दिक्कत न हो."

'खून से सने कपड़े पहनकर न घूमें'
सपा विधायक ने कहा, "रास्ते में खून के कपड़े पहनकर बिल्कुल मत जाइए. गोश्त को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय एहतियात बरतें. गोश्त को कपड़े से ढकें और ध्यान दें कि वह कहीं से भी खुला न रहे. हमारे वतन के किसी भी भाई को कोई तकलीफ न हो."

'कानून के दायरे में पूरे जोश से करें कुर्बानी'
उन्होंने आगे कहा, "आप जानते हैं कि कुछ लोग केवल बहाना ढूंढते हैं कि किसी तरह से मुसलमानों को तकलीफ दी जाए, लेकिन हम इस्लाम के मानने वाले हैं. हमारी यही कोशिश रहे कि हमारी वजह से किसी को परेशानी न हो. हम अपनी कुर्बानी पूरे जोश के साथ करेंगे और कानून के दायरे में करेंगे."

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget