एक्सप्लोरर

Aurangabad Rename: औरंगाबाद का नाम बदलने का मुद्दा, अब असदुद्दीन ओवैसी के सांसद ने कर दी ऐसी मांग

Maharashtra Politics: केंद्र सरकार ने पिछले महीने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने की मंजूरी दी थी. जिस पर AIMIM ने आपत्ति जताई है.

Maharashtra News: औरंगाबाद (Aurangabad) का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhajinagar) किए जाने को लेकर विरोध के स्वर लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता इम्तियाज जलील (Imtiyaz Jaleel) ने महाराष्ट्र सरकार के औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के कदम पर जनमत संग्रह कराने की मांग की है. जलील ने कहा कि नाम बदलने का निर्णय केवल जनता ले सकती है न कि दिल्ली या मुंबई में बैठा कोई नेता.

पिछले महीने केंद्र ने दी नाम बदलने की मंजूरी
केंद्र सरकार ने पिछले महीने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने की मंजूरी दी थी. बता दें कि औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था.

'दिल्ली-मुंबई में बैठा कोई नेता नाम नहीं बदल सकता'

औरंगाबाद से AIMIM के लोकसभा सांसद इम्तियाज जलील ने शहर का नाम बदलने के खिलाफ गुरुवार रात जिला कलेक्टर ऑफिस से जुबली पार्क तक कैंडल मार्च निकाला. जलील ने मार्च में शामिल हुए समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान बीजेपी और शिवसेना सत्ता में थे, उस समय उन्होंने शहर का नाम नहीं बदला, लेकिन जब उनकी सरकार जाने वाली थी, उस समय उद्धव ठाकरे को याद आया कि उन्हें अपने दिवंगत पिता (बाला साहेब ठाकरे) का सपना पूरा करना है. पिछली शिवसेना-एनसीपी सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने का फैसला लिया था, लेकिन शिंदे सरकार ने पिछली सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था और फिर औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने का फैसला किया था.

'नाम बदलने को लेकर हो जनमत संग्रह'

जलील ने कहा कि औरंगाबाद शह का नाम बदलने का फैसला सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम ने लिया, उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई में बैठा कोई नेता चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो देश के किसी भी शहर का नाम बदलने का फैसला नहीं ले सकता, फैसला सार्वजनिक मतदान के जरिए होना चाहिए, महाराष्ट्र AIMIM चीफ ने  कहा कि इस पर जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के इस बयान पर संजय राउत ने कसा तंज, बोले- 'उनकी पार्टी इतनी बड़ी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ
‘मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए’, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक ईमेल
‘मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए’, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक ईमेल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget