एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार से क्यों मिले छगन भुजबल? बीजेपी नेता आशीष शेलार ने किया अब ये दावा

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की तो कई तरह की अटकलें लगने लगीं. हालांकि मुलाकात के बाद कुछ और ही मामला सामने आया है.

Maharashtra News: बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने शरद पवार के साथ छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) की मीटिंग पर प्रतिक्रिया दी है. आशीष शेलार ने छगन भुजबल का बचाव करते हुए कहा कि मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सीनियर लीडर की राय लेना जरूरी है और इसी को लेकर वह पवार से मिलने गए थे. हमने अपोजिशन लीडर्स की बैठक बुलाई थी लेकिन कोई शामिल नहीं हुआ, इसलिए छगन भुजबल को शरद पवार के पास जाना पड़ा. 

बता दें कि भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई. भुजबल ने कहा कि शरद पवार ने उनसे कहा कि वह सीएम शिंदे और राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ मराठा को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे गतिरोध पर चर्चा करेंगे.

शरद पवार से मिल यह बोले छगन भुजबल
भुजबल ने कहा, ''मैंने शरद पवार से इस मामले को देखने का अनुरोध किया क्योंकि राज्य में विशेषकर कुछ जिलों में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है.'' उन्होंने दावा किया कि मराठा और ओबीसी के बीच विभाजन इस स्तर तक पहुंच गया है कि वे एक-दूसरे के होटलों में खाना खाने भी नहीं जा रहे हैं.

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान पर यह बोले शेलार
उधर, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान पर आशीष शेलार ने कहा, ''मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन यह जरूर कहूंगा कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ दिया है.'' अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है जो विश्वासघात करता है वह हिंदू नहीं हो सकता. उन्होंने यह बात मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद कही. इतना ही नहीं अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उद्धव ठाकरे से यह कहा कि हमारा दुख तब तक दूर नहीं हो जाएगा जब तक आप दोबारा महाराष्ट्र के सीएम नहीं बन जाते हैं.

ये भी पढे़ं- क्या शरद गुट में जाएंगे NCP विधायक? अटकलों के बीच अजित पवार का बड़ा बयान, 'भले ही मेरे साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget