एक्सप्लोरर

Maharashtra: पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा था निशाना, मंच पर मौजूद थे अजित पवार, अब अनिल देशमुख बोले- 'दादा को...'

Maharashtra Politics: पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरडी में एक कार्यक्रम में शरद पवार की आलोचना की थी. इसको लेकर अब पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने अजित पवार पर हमला किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने शुक्रवार को कहा कि शिरडी (Shirdi) में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जब किसानों के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के योगदान पर सवाल उठाया था तो प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) को विरोध में मंच छोड़ कर चले जाना चाहिए था और उनकी बात को दुरुस्त करना चाहिए था.

देशमुख प्रधानमंत्री मोदी के गुरुवार के उस दौरे में किए गए संबोधन का जिक्र कर रहे थे, जहां उन्होंने शिरडी में प्रतिष्ठित साईंबाबा मंदिर में पूजा की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक संबोधन दिया. मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बिना कहा था, “किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने आपको पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया. महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की. महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने देश के कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया. मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है?”

देशमुख ने पत्रकारों से बातचीत में कही यह बात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) संस्थापक ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार (2004-14) के दौरान कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया. पीएम मोदी ने कहा था कि जब पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे तो किसानों को बिचौलियों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था. एनसीपी के पवार धड़े से ताल्लुक रखने वाले देशमुख ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने जब उनके पार्टी संस्थापक के बारे में बयान दिया तो अजित पवार मंच पर मौजूद थे.

पीएम मोदी के बयान को दुरुस्त करना चाहिए था- देशमुख
देशमुख ने कहा, “अजित दादा को (विरोध में) मंच छोड़ देना चाहिए था या प्रधानमंत्री मोदी की बात को दुरुस्त करना चाहिए था ताकि वह अपने बयान (शरद पवार के खिलाफ) को सही कर सकें.” एनसीपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अतीत में कृषक समुदाय के वास्ते योगदान के लिए शरद पवार की प्रशंसा की है. देशमुख ने आरोप लगाया कि मोदी ने अब चुनाव से पहले अपना रुख बदल लिया है और मांग की कि पीएम शरद पवार के संबंध में अपना बयान सुधारें. राकांपा में दो जुलाई को विभाजन हो गया था और अजित पवार तथा आठ विधायक एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra Crime News: मुंबई में मिला एक संदिग्ध बैग, खोला तो निकली महिला की अधजली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget