एक्सप्लोरर

Maharashtra: पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल किए जाने का मामला, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस क्या बोले?

Amruta Fadnavis Blackmail Case: विधानसभा में अजित पवार ने ये मुद्दा उठाया. इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में उचित जांच की जाएगी. उन्होने कहा कि इसकी डिटेल मांगी जाएगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार (16 मार्च) को कहा कि उनकी पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को रिश्वत देने और ब्लैकमेल करने के प्रयास से संबंधित मामले में उचित जांच की जाएगी. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद फडणवीस ने यह बात कही. पवार ने खबरों में आए इस मामले के बारे में डीटेल जानकारी मांगी.

डिजाइनर ने आरोपों का नहीं दिया जवाब

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, उसने अपने राजनीतिक संबंधों का रौब दिखाते हुए कहा कि अगर उसके फरार पिता के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो वह उन्हें परेशानी में डाल सकती है. डिजाइनर ने अब तक अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं दिया है.

इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमृता की शिकायत पर 20 फरवरी को मालाबार हिल थाने में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसकी पहचान अनिक्षा के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

करीब डेढ़ साल से संपर्क में थी डिजाइनर

फडणवीस ने कहा कि डिजाइनर करीब डेढ़ साल से उनकी पत्नी के संपर्क में थी और वह अकसर उनके घर आती जाती रहती थी. उन्होंने कहा कि 14 से 15 मामलों का सामना कर रहे अनिल जयसिंघानी की बेटी एक पढ़ी-लिखी लड़की है. वह पहली बार 2015-16 में अमृता के संपर्क में आई और उनका भरोसा हासिल किया.

उन्होंने कहा, “2021 में, उसने अमृता से फिर संपर्क किया और उसे उसके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनने के लिए कहा. उसने पिता को झूठे मामलों में फंसाए जाने का दावा करते हुए मदद मांगी. मेरी पत्नी ने कहा कि उन्हें एक ज्ञापन देना चाहिए, जिसे मुझे भेजा जाएगा.”

उपमुख्यमंत्री ने सदन को बताया, “सरकार बदलने के बाद, डिजाइनर ने सटोरियों के साथ अपने संपर्कों के बारे में बात की. उसने दावा किया कि वह जानकारी साझा करेगी और अधिकारियों द्वारा छापे मारे जाने के बाद, उसे दोनों पक्षों से पैसे मिलेंगे.”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिजाइनर ने संकेत दिया कि यदि मामले वापस नहीं लिए जाते हैं, तो वह उन्हें (देवेंद्र फडणवीस) को फंसा सकती हैं. फडणवीस ने कहा कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नाम लेते हुए दावा किया कि इनके साथ उसके संबंध है. उन्होंने कहा कि पिछले पुलिस आयुक्त के कार्यकाल के दौरान मामलों को खत्म करने का प्रयास किया गया था.

Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, ठाकरे गुट, NCP और कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

अमृता को एक करोड़ रुपये की पेशकश की

फडणवीस ने बताया महिला ने कहा कि अगर मामले वापस ले लिए जाते हैं, तो वह और उसका पिता अमृता और उनके पति के पक्ष में बोलेंगे. इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि डिजाइनर ने अपने पिता को बचाने के लिए कथित तौर पर अमृता को एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी.

फडणवीस ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान उसने हमेशा उन्हें फंसाने की कोशिश की. शुक्र है, कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर गिर गया है. फडणवीस ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि महिला का पिता अभी फरार है.

डिजाइनर ने अज्ञात नंबरों से भेजे ऑडियो-वीडियो

फडणवीस ने कहा कि अमृता द्वारा फोन पर नंबर ब्लॉक करने के बाद डिजाइनर ने अज्ञात नंबरों से कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग के फॉरेंसिक ऑडिट से साबित हुआ है कि वे झूठे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो क्लिप में से एक में डिजाइनर को फडणवीस आवास पर घरेलू सहायकों को “पैसों से भरा बैग” सौंपते हुए देखा गया है.

फडणवीस ने कहा कि फॉरेंसिक ऑडिट में साबित हुआ है कि एक फ्रेम में दिख रहा पैसों वाला बैग और दूसरे फ्रेम में दिखा घरेलू सहायकों को सौंपा गया बैग अलग-अलग हैं. मालाबार हिल थाने के अधिकारी ने कहा कि शहर की पुलिस ने अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget