एक्सप्लोरर

Watch: अजित पवार की फिसली जुबान, फिर देवेंद्र फडणवीस ने टोका, लगे ठहाके, क्या है पूरा मामला?

Ajit Pawar Viral Video: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. अजित पवार की गलती पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें टोकते हुए भी नजर आए.

Ajit Pawar Speech: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मंच से भाषण के दौरान जुबान फिसल गई. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल के क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सभी हंसने लगे. भाषण के दौरान अजित पवार से गलती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या बोले अजित पवार?
मंच से अजित पवार संभाजी महाराज की तारीफ कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज अपने जीवन में एक भी 'चुनाव' नहीं हारे. दरअसल, अजित पवार कहना चाहते थे कि छत्रपति संभाजी महाराज कभी एक भी युद्ध नहीं हारे. लेकिन भाषण के दौरान उनके मुंह से लड़ाई की जगह चुनाव शब्द निकल गया. उस समय मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तुरंत अजित पवार को गलती याद दिलाई.

देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें टोका
देवेंद्र फडणवीस द्वारा गलती बताए जाने के बाद अजित पवार ने तुरंत इस घटना के लिए माफी मांगी. अजित पवार ने अपने भाषण में गलती बताने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को धन्यवाद भी दिया. अजित पवार ने कहा कि अगर आगे भी कोई गलती हो तो इसी तरह हमारे ध्यान में लाएं.

तुलापुर और वधू बुद्रुक में छत्रपति संभाजी महाराज समाधि स्थल की विकास योजना के लिए कुल 397 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है. जिसमें से 270 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज हुआ है. समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार शामिल थे. इसके बाद तुलापुर शहर में तीनों नेताओं की बैठक हुई.

इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि हर कोई छत्रपति संभाजी महाराज के लिए एक अच्छा स्मारक चाहता है. उसी के अनुरूप यह स्मारक होगा. 397 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी गयी है. सर्वसुविधायुक्त स्मारक तैयार किया जाएगा. वधू में जगह खत्म हो रही है. लेकिन अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने केएम अस्पताल के लिए जो जमीन दी है, उसे वापस लिया जाएगा और वहां मंदिर और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: NDA में सीट बंटवारे से पहले रामदास अठावले का बड़ा बयान, पार्टी के लिए मांगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget