एक्सप्लोरर

कब मुख्यमंत्री बनेंगे अजित पवार? NCP चीफ ने खुद दिया ऐसा जवाब कि लगने लगे ठहाके

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र कैबिनेट में 39 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें चार महिलाएं शामिल हैं. CM फडणवीस ने कहा कि विभागों का बंटवारा जल्द हो जाएगा. CM बनने के सवाल पर अजित पवार ने मजाकिया जवाब दिया.

Ajit Pawar on Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को बहुमत मिलने के करीब 23 दिन बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट तैयार हो गई है. रविवार (15 दिसंबर) को नागपुर में महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पूरा हुआ, जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इसके अगले दिन यानी आज (मंगलवार, 16 दिसंबर) से नई सरकार का पहला विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. इससे पहले महायुति की तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुख ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की. 

एबीपी माझा की रिपोर्ट के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत की, जिस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार ने कुछ ऐसा कह दिया कि चारों तरफ ठहाके लगने लगे. जब सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने ये सवाल आया कि अजित पवार मुख्यमंत्री कब बनेंगे तो एनसीपी चीफ ने खुद ही जवाब दिया और कहा, "मैं ढाई महीने के लिए ऐसा कर सकता हूं". यह सुनकर सभी हंस पड़े.

कब होगा विभागों का बंटवारा?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की कैबिनेट में 33 मंत्री और 6 राज्य मंत्री हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों को उनके विभाग अगले एक-दो दिन में मिल जाएंगे. इस बारे में चर्चा पूरी हो गई है और सारे फैसले लिए जा चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि किस एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टियों को कौन से विभाग मिलते हैं. 

महाराष्ट्र सरकार में कितनी महिला मंत्री?
इस बार महायुति की देवेंद्र फडणवीस सरकार की कैबिनेट में चार महिलाओं को मौका मिला है. इसको लेकर सीएम देवेंद्र फडणीस ने कहा कि महिला मंत्रियों को पहले की तुलना में काफी मौके दिए गए हैं. कैबिनेट बनते ही सरकार ने विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया है. 

करेंगे विपक्ष का सम्मान'
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि सदन में विपक्ष की संख्या भले ही कम हो, लेकिन महाराष्ट्र के हित के लिए सभी सदस्यों के सवाल का उचित जवाब दिया जाएगा. यह महाराष्ट्र की परंपरा है कि विपक्ष के सम्मान के साथ सदन संचालित किया जाएगा. अजित पवार ने यह भी कहा, "हम विपक्ष को आश्वस्त करते हैं कि हम उन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे, भले ही उनकी संख्या कम हो."

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर छगन भुजबल के समर्थकों का हंगामा, NCP ऑफिस के बाहर किया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget