एक्सप्लोरर

Aurangzeb Tomb: औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच अजित पवार की दो टूक, 'ये मुद्दा अभी क्यों...'

Ajit Pawar Exclusive: एबीपी लाइव के सहयोगी चैनल एबीपी माझा से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंत्रियों को संयम के साथ बोलने की सलाह दी.

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर हो रहे विवाद पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब मकबरे का मुद्दा क्यों उठाया जाना चाहिए. बिना किसी का नाम लिए अजित पवार ने कहा कि जब हम मंत्री को तौर पर काम करते हैं तो हमें संयम के साथ बोलना चाहिए. एबीपी माझा से खास बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी को साथ लेकर शासन किया. 

सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे में से किसके ज्यादा नजदीक?

एबीपी माझा से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के सबसे अच्छे सीएम विलासराव देशमुख थे. जब उनसे सवाल किया गया कि आप सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे में से किसके ज्यादा नजदीक हैं? इस पर उन्होंने कहा कि अभी राज्य के सीएम फडणवीस हैं इसलिए उनसे ज्यादा नजदीक हैं.

संतोष देशमुख मर्डर केस पर क्या बोले?

बीड के सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी बन चुकी है. उन्होंने कहा कि इस केस में कभी पर भी धनंजय मुंडे का अभी तक नाम सामने नहीं आया. उन्होंने कहा कि जब पिटाई की तस्वीरें वायरल हुई थीं तो हमें भी दुख हुआ था.  डिप्टी सीएम ने साफ किया कि किसी के भी गलत काम को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सभी को कानून का पालन करना चाहिए- डिप्टी सीएम

अजित पवार ने आगे कहा, "जो भी गलत करेगा चाहे पुणे में हो या बीड में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मेरी भूमिका यही है कि सभी को कानून का पालन करना चाहिए." 

अकेले कोई पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती- अजित पवार

महाराष्ट्र की सियासत पर अहम टिप्पणी करते हुए अजित पवार ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई अकेली पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है. हमें किसी की मदद लेनी होगी. 1985 के बाद किसी एक दल ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाई."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget