एक्सप्लोरर

Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अजित पवार का बड़ा बयान- 'उनके जैसा कोई नेता...'

Ajit Pawar on PM Modi: मंगलवार (4 जुलाई) को अजित पवार ने अपने गुट के विधायकों के साथ नए पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है.

Maharashtra News: अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए अजित पवार ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है. अजित पवार बगावत के पहले भी पीएम मोदी की तराफी कर चुके हैं. बुधवार (5 जुलाई) को अजित पवार गुट की बैठक होनी है जिसमें वो अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं मंगलवार (4 जुलाई) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. बुधवार को ही शरद पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं. इन दोनों बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं. 

कल साफ होगी तस्वीर

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा में से एनसीपी के पास 53 विधायक हैं. अब कल शरद पवार और अजित पवार गुट की बैठक के बाद ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके पास कितने विधायकों का समर्थन है. दरअसल, अजित पवार के गुट का दावा है कि उनके पास 40  विधायकों का समर्थन है. ऐसे में कल दावों की हकीकत सामने आएगी.

11 बजे अजित पवार तो दोपहर 1 बजे शरद पवार की बैठक

शरद पवार गुट की बैठक यशवंतराव चव्हाण सेंटर में होगी तो वहीं अजित पवार गुट की बैठक भुजबल नॉलेज सिटी में होगी. शरद पवार ने दोपहर एक बजे बैठक बुलाई है तो वहीं अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक सुबह 11 बजे बुलाई है. 

'मोदी जैसा कोई नेता नहीं है'

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के तीन दिन बाद अजित पवार ने साउथ मुंबई में अपने गुट के नए दफ्तर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "देश उनके (मोदी के) नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. हम उनका समर्थन करने के लिए सरकार में शामिल हुए हैं. मोदी जैसा कोई नेता नहीं है. उनका कोई विकल्प नहीं है.'' 

इसके साथ ही अजित पवार ने संकेत दिया कि अभी महाराष्ट्र कैबिनेट में विभागों के आवंटन में देरी होगी, इसका एलान तुरंत नहीं किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए नागपुर रवाना होना पड़ा.

Maharashtra: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष पद के दावे से पीछे हटी कांग्रेस? अब पार्टी ने बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget