एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में फिर सियासी अटकलों का दौर, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अजित पवार, बताई ये वजह

पिंपरी-चिंचवाड़ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी.

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुंबई में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों में अपनी अनुपस्थिति को लेकर जारी अटकलों को रविवार को खारिज कर दिया. पवार ने कहा कि उन्होंने शाह के कार्यालय को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था.

शाह भगवान गणेश के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे. वह मशहूर लालबाग चा राजा पंडाल भी गए थे. इसके बाद शाह ने मुंबई विश्वविद्यालय में लक्ष्मणराव इनामदार मेमोरियल व्याख्यान दिया, जहां उन्होंने सहकारी आंदोलन के बारे में बात की.

पिंपरी-चिंचवाड़ में संवाददाताओं से बातचीत में शाह के कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, 'मैं शुक्रवार को बारामती में था. मैंने पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और बारामती के लिए क्रमशः रविवार, सोमवार और शुक्रवार का अपना समय आवंटित किया है. बारामती बाजार समिति, बारामती बैंक और सहयोग गृहनिर्माण संस्था की वार्षिक बैठक शुक्रवार को बारामती में निर्धारित की गई थी. मैंने पहले ही अमित शाह के कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया था.''

अपने भतीजे रोहित पवार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने वाले एक बैनर के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रचार तब तक एक 'दिवास्वप्न' है, जब तक कि कोई (288) में से 145 विधायकों का समर्थन नहीं हासिल कर लेता.

Nagpur Rain Alert: नागपुर में भारी बारिश के बाद आज और कल कैसा रहेगा मौसम? यहां बिजली गिरने और आंधी आने की संभावना

अजित पवार ने इस साल जुलाई में NCP में बगावत की अगुवाई की थी और अपने गुट के विधायकों के साथ शिवसेना-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में शामिल हो गए थे.

'मैं यहां विकास से जुड़े सवालों का जवाब देने आया'
वर्तमान में अजित पवार गुट का हिस्सा प्रफुल्ल पटेल के NCP संस्थापक शरद पवार के साथ तस्वीर खिंचवाने से जुड़े एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मीडिया हमेशा मुझसे तस्वीरों के बारे में पूछता है, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. मैं यहां विकास से जुड़े सवालों का जवाब देने आया हूं.'

पवार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मराठा और धनगर समुदाय के सदस्यों को आरक्षण देने के बारे में सकारात्मक है. उन्होंने कहा, 'कानून के दायरे में निर्णय लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि अन्य समुदायों का कोटा प्रभावित न हो.'

पुणे मेट्रो मार्ग विस्तार की स्थिति पर पवार ने कहा कि पिंपरी से निगड़ी मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव पहले ही दिल्ली पहुंच चुका है. उन्होंने कहा, '(फाइल पर) सिर्फ एक मंत्री के हस्ताक्षर का इंतजार है. जब मैं दिल्ली जाऊंगा, तो संबंधित (मंत्री) से मिलूंगा और काम कराऊंगा. निगड़ी से कात्रज तक के इलाके के निवासियों के लिए मेट्रो का सपना पूरा करने की दिशा में एक नया कदम उठाया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget