एक्सप्लोरर

बिहार के CM नीतीश कुमार की 'राह' पर चलेंगे अजित पवार, खुद ही दे दिया बड़ा संकेत

Modi Cabinet: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार (10 जून) को एनसीपी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र किया.

अजित पवार गुट को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. इस पर खुद अजित पवार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि पीएम ने हमें बताया कि आपको मंत्री पद देना है, भले आपकी एक ही सीट आई है. हमने साफ कर कहा दिा कि हम राज्यमंत्री का पद नहीं लेंगे लेकिन हम एनडीए के साथ ही रहेंगे.

'हमारे में कोई मतभेद नहीं हैं'

एनसीपी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, "कल मैं, प्रफु्ल पटेल और सुनील तटकरे सभी लोग दिल्ली में थे. हमने मिलकर निर्णय लिया और बैठक की. हमारे में कोई मतभेद नहीं है. पीएम ने हमें बताया कि आपको हमे मंत्री पद देना है. भले आपकी एक ही सीट आई है. हमें आपको स्ववंत्रत प्रभार देना है. हमने उन्हें बताया कि प्रफुल्ल पटेल को कबिनेट पद देना है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जी के पास 7 सांसद हैं. उन्हें भी पद देना है. हमने उनसे साफ कह दिया की हम MOS का पद नहीं लेंगे लेकिन हम एनडीए के साथ रहेंगे."

'कोई संविधान को नहीं बदल सकता'

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अजित पवार ने कहा, "इस बार जिस तरह से लोकसभा चुनाव हुए और बहुत लोगों के अंदाज गलत साबित हुए. मैंने कहा था कि ब्रह्मदेव भी बता नहीं सकते चुनाव परिणाम क्या आयेंगे. इस चुनाव में भी गलत नैरेटिव फैलाया गया. जब तक चांद और सूरज हैं, तब तक कोई संविधान बदल नहीं सकता. हमारी तरफ से यह बात समझने में कमी रह गई और विपक्ष ने इसे खूब फैलाया. पीएम ने पहले संविधान के सामने माथा टेका, इसके बाद उनके नाम का प्रस्ताव पीएम के लिए रखा गया." 

सीएए पर क्या बोले?

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "एनडीए का अभी जो आंकड़ा है, कुछ समय में यह 300 से अधिक होगा. सीएए को लेकर मुस्लिमों में गलतफहमी फैलाई गई. खुलकर झूठ बोला गया."

क्यों किया नीतीश कुमार का जिक्र?

डिप्टी सीएम ने कहा, "दिल्ली में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई. फिर सुनील तटकरे के साथ बैठक हुई. हम नतीजों के बाद बेहद गंभीरता से काम में जुटे हैं. आगे कैसे बढ़ना है, इस पर चर्चा हुई. जैसे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य के लिए विशेष योजनाओं के लिए बात की, हमें भी अपने राज्य के लिए बात करनी है."

अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल बोले, 'हम उससे पीछे रह गए', जानें क्यों कही ये बात?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget